₹10 से सस्‍ते इस पेनी स्‍टॉक ने लगाई छलांग, 9 फीसदी से ज्‍यादा उछला, एक महीने में 37% चढ़ा

पेनी स्‍टॉक Salasar Techno Engineering के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्‍त तेजी देखने को मिली. इसके शेयर 9 फीसदी से ज्‍यादा उछल गए. शेयरों में आए इस उछाल से निवेशकों को फायदा हुआ. तो क्‍या करती है कंपनी और कितने हो गए शेयर के भाव, यहां करें चेक.

पेनी स्टॉक Image Credit: money9 live

Salasar Techno Engineering Ltd के शेयरों में मंगलवार यानी 16 सितंबर को ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला. 10 रुपये से सस्‍ते इस पेनी स्‍टॉक ने निवेशकों की खूब चांदी कराई. भारी वॉल्यूम के साथ अचानक शेयरों में आई इस तेजी ने निवेशकों को चौंका दिया. कंपनी के शेयर 9 फीसदी से ज्‍यादा उछल गए.

Salasar Techno के शेयर आज उछलकर 9.87 तक पहुंच गया, यानी इसमें करीब 9.67% की छलांग देखने को मिली. स्टॉक अब 50-दिन के मूविंग एवरेज (DMA) से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जानकारों के मुताबिक तकनीकी रूप से ये एक पॉज़िटिव संकेत माना जाता है. इसके अलावा, यह शेयर अपने 52-सप्ताह के लो Rs 6.89 से 43.3% ऊपर है. हालांकि इसका 52-सप्ताह का हाई 23.28 रुपये है, जिससे स्‍टॉक काफी पीछे है.

दिया मल्‍टीबैगर रिटर्न

Salasar Techno के शेयर में पिछले कुछ समय से तेजी देखने को मिल रही है. एक हफ्ते में ये शेयर 37.59 फीसदी उछल गया है. 3 साल में इसने 41 फीसदी और 5 साल में ने पिछले 5 सालों में 447% का मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है.

फाइनेंशियल्स भी दमदार

  • Q1 FY26 में कंपनी की नेट सेल्स Rs 300.17 करोड़ और नेट प्रॉफिट Rs 8.79 करोड़ रही..
  • FY25 में कंपनी ने Rs 1,447.43 करोड़ की नेट सेल्स और Rs 19.13 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया.
  • कंपनी की मार्केट कैप अब Rs 1564 करोड़ रुपये है.
  • दिसंबर 31, 2024 तक का कंपनी का ऑर्डर बुक Rs 2,198 करोड़ दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: बुलडोजर और क्रेन बनाने वाली कंपनी का अगले हफ्ते खुलेगा IPO, ₹115-₹121 है प्राइस बैंड, जानें कितने लॉट के लिए लगेगी बोली

क्‍या है कंपनी का काम?

2006 में स्थापित Salasar Techno Engineering Ltd (STEL) भारत में कस्टमाइज्ड स्टील इन्फ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन्स की प्रमुख कंपनी है. इसके प्रोडक्ट्स में टेलीकॉम टावर्स, पावर ट्रांसमिशन टावर्स, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन के कंपोनेंट्स, ब्रिजेज़, सोलर स्ट्रक्चर्स और कस्टम स्टील स्ट्रक्चर शामिल हैं. STEL एक EPC कॉन्ट्रैक्टर के रूप में भी काम करती है, जो ग्रामीण विद्युतीकरण, पावर लाइंस और सोलर प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की ज़िम्मेदारी निभाती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.