जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच फार्मा स्टॉक्स ने किया कमाल, एक महीने में आई 31% तक की तेजी; इन कंपनियों ने मचाया धमाल
मध्य पूर्व में बढ़ते US-Iran तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में फार्मा स्टॉक्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले एक महीने में Nifty फार्मा इंडेक्स करीब 11 फीसदी चढ़ा, जबकि Nifty 50 गिरावट में रहा. Gland Pharma, Laurus Labs और Biocon जैसे शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली.

Pharma Stocks: मध्य पूर्व में बढ़ते US-Iran तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में जहां कई सेक्टर्स दबाव में दिखाई दे रहे हैं, वहीं फार्मा स्टॉक ने शानदार प्रदर्शन कर निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. बीते एक महीने में फार्मा सेक्टर के कई शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. खास बात यह है कि जब व्यापक बाजार कमजोरी से जूझ रहा था, तब फार्मा इंडेक्स लगातार मजबूती दिखाता रहा. पिछले एक महीने में Nifty फार्मा इंडेक्स करीब 11 फीसदी चढ़ा है. इसके मुकाबले बेंचमार्क Nifty 50 इंडेक्स में इसी अवधि के दौरान लगभग 2.98 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
Gland Pharma बना सबसे बड़ा स्टार
इस तेजी में Gland Pharma सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बनकर उभरा है. कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में करीब 31 फीसदी से ज्यादा उछल गए. इसके अलावा Laurus Labs और Biocon के शेयरों में भी 19.44 फीसदी से 19.54 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. वहीं Ajanta Pharma, Cipla, Mankind Pharma, Granules India, Sun Pharmaceutical Industries और Zydus Lifesciences जैसे शेयरों में 10 फीसदी से 15 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है.
क्यों चमक रहे हैं फार्मा स्टॉक
विशेषज्ञों का मानना है कि फार्मा सेक्टर की तेजी के पीछे कई बड़े कारण हैं. सबसे पहले, हालिया तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं. इसके अलावा रुपये में कमजोरी आने से एक्सपोर्ट आधारित फार्मा कंपनियों को फायदा मिल रहा है, क्योंकि उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा डॉलर में आता है.
इसके साथ ही, US-Iran युद्ध जैसी जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच फार्मा सेक्टर को डिफेंसिव सेक्टर माना जाता है. यानी आर्थिक संकट या युद्ध जैसी परिस्थितियों में भी दवाइयों और हेल्थकेयर सर्विस की मांग बनी रहती है. यही वजह है कि निवेशक अस्थिर बाजार में फार्मा स्टॉक को अपेाकृत सुरक्षित विकल्प के रूप में देख रहे हैं.
डिफेंसिव सेक्टर के तौर पर बढ़ी मांग
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जब भी ग्लोबल मार्केट में डर और अनिश्चितता बढ़ती है, तब निवेशक ऐसे सेक्टर्स की ओर रुख करते हैं, जिनकी मांग स्थिर रहती है. फार्मा सेक्टर इसी श्रेणी में आता है. लोग आर्थिक मंदी या युद्ध के दौरान भी दवाइयों पर खर्च कम नहीं करते. यही वजह है कि हेल्थकेयर और फार्मा कंपनियों की कमाई अपेक्षाकृत स्थिर रहती हैं. इससे निवेशकों का भरोसा बना रहता है.
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ग्राहकों को झटका! कंपनी ने किया प्राइस हाइक का ऐलान, जून से ₹30000 तक महंगे होंगे मॉडल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.