ट्रैवल शेयरों में भूचाल… Yatra-IndiGo से IRCTC तक सब फिसले, 5% तक की गिरावट; जानें क्या हैं वजह
पीएम मोदी ने लोगों से गैर-जरूरी विदेश यात्राएं टालने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की सलाह दी. इसके बाद सोमवार को ट्रैवल, टूरिज्म और होटल सेक्टर के कई शेयरों में गिरावट देखने को मिली. निवेशकों को डर है कि अगर लोग विदेश यात्रा कम करेंगे और यात्रा खर्च घटाएंगे, तो इसका असर ट्रैवल कंपनियों के बिजनेस पर पड़ सकता है. इसी वजह से Yatra, IRCTC, EaseMyTrip और होटल कंपनियों के शेयर दबाव में आ गए.
Travel Stocks Crash: प्रधानमंत्री Narendra Modi की एक अपील का असर अब शेयर बाजार में भी दिखाई देने लगा है. वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और महंगे होते तेल के बीच पीएम मोदी ने लोगों से गैर-जरूरी विदेश यात्राएं टालने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की सलाह दी. इसके बाद सोमवार को ट्रैवल, टूरिज्म और होटल सेक्टर के कई शेयरों में गिरावट देखने को मिली.
निवेशकों को डर है कि अगर लोग विदेश यात्रा कम करेंगे और यात्रा खर्च घटाएंगे, तो इसका असर ट्रैवल कंपनियों के बिजनेस पर पड़ सकता है. इसी वजह से Yatra, IRCTC, EaseMyTrip और होटल कंपनियों के शेयर दबाव में आ गए. वैश्विक संकट और महंगे क्रूड ऑयल के बीच सरकार विदेशी मुद्रा बचाने और ईंधन खपत घटाने पर जोर दे रही है.
किन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
- Thomas Cook India के शेयर में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई.
- Yatra Online का शेयर करीब 5.3 प्रतिशत टूटकर ₹102.40 पर पहुंच गया.
- Easy Trip Planners यानी EaseMyTrip का शेयर करीब 3 प्रतिशत गिरा.
- Le Travenues Technology के शेयर में भी कमजोरी देखने को मिली.
- वहीं होटल सेक्टर में ITC Hotels, Indian Hotels Company और Lemon Tree Hotels के शेयर भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे.
- Indian Railway Catering and Tourism Corporation यानी IRCTC के शेयर में भी गिरावट दर्ज हुई.
- इसके अलावा InterGlobe Aviation यानी IndiGo की पैरेंट कंपनी का शेयर भी करीब 4.7 प्रतिशत टूट गया.
| कंपनी का नाम | शेयर में गिरावट | शेयर कीमत |
|---|---|---|
| Yatra Online | ▼ 4.76% | ₹103.06 |
| InterGlobe Aviation | ▼ 4.70% | ₹4,310.30 |
| Thomas Cook India | ▼ 4.12% | ₹92.77 |
| Easy Trip Planners | ▼ 3.02% | ₹7.72 |
| Le Travenues Technology | ▼ 2.32% | ₹164.47 |
| ITC Hotels | ▼ 2.14% | ₹160.98 |
| Indian Hotels Company | ▼ 1.79% | ₹661.00 |
| Lemon Tree Hotels | ▼ 1.69% | ₹118.38 |
| Indian Railway Catering and Tourism Corporation | ▼ 1.47% | ₹556.60 |
मोदी ने क्या कहा
हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से “राष्ट्रहित” में कुछ आदतें बदलने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोगों को पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करना चाहिए. जहां मेट्रो सुविधा है वहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए. अगर कार इस्तेमाल करनी ही पड़े, तो कार-पूलिंग अपनानी चाहिए.
Work From Home पर भी जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना काल में अपनाए गए Work From Home मॉडल को फिर से बढ़ावा देने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए ताकि यात्रा और ईंधन खर्च कम हो सके.
विदेश यात्रा और गोल्ड खरीदारी टालने की सलाह
पीएम मोदी ने लोगों से गैर-जरूरी विदेश यात्राएं और डेस्टिनेशन वेडिंग टालने की अपील की. साथ ही एक साल तक गैर-जरूरी गोल्ड खरीदारी रोकने की सलाह भी दी. सरकार का मानना है कि इससे भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम होगा.
ये भी पढ़ें: अगर लोगों ने मान ली मोदी की बात… तो बच सकते हैं लाखों करोड़, सिर्फ 4 चीजों पर देश खर्च कर रहा ₹22.79 लाख करोड़
Latest Stories
बाजार में भारी गिरावट के बीच 13 मई को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह
छुपा रुस्तम है यह डिफेंस स्टॉक, 1 साल में 150% उछला, 3700 करोड़ की ऑर्डर बुक से रडार पर आया शेयर
Nifty Outlook May 13: लोअर हाई और लो आखिर किस बात का दे रहे संकेत, क्या फिर आएगी भारी बिकवाली?
