वेदांता डीमर्जर शेयरों में बिकवाली, Power से Oil & Gas तक 8% तक गिरावट; वहीं इस शेयर में नॉनस्टॉप रैली
जहां बाकी डीमर्जर कंपनियों में बिकवाली देखने को मिली, वहीं Vedanta Aluminium Metal का शेयर 2 फीसदी चढ़कर 471 रुपये पर पहुंच गया. बाजार के जानकार इसे Vedanta समूह की सबसे मजबूत कंपनी मान रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई ब्रोकरेज हाउस इस शेयर को लेकर पॉजिटिव नजरिया रख रहे हैं.

शुक्रवार को Vedanta के डीमर्जर के बाद लिस्ट हुई कंपनियों के शेयरों में जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली. हाल के दिनों में लगातार 14 कारोबारी सत्रों तक चली तेज रैली के बाद निवेशकों ने मुनाफा बुक किया, जिसके चलते Vedanta Power, Vedanta Oil & Gas और Vedanta Iron & Steel के शेयरों में 8 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि इस दौरान Vedanta Aluminium Metal बाकी कंपनियों से अलग रहा और बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा.
Power और Oil & Gas में सबसे ज्यादा गिरावट
डीमर्जर के बाद लिस्ट हुई कंपनियों में सबसे ज्यादा कमजोरी Vedanta Power में रही. कंपनी का शेयर 8 फीसदी टूटकर 44.82 रुपये पर पहुंच गया.
- वहीं, Vedanta Oil & Gas का शेयर 7 फीसदी गिरकर 41.34 रुपये पर आ गया. Vedanta Iron & Steel 4 फीसदी फिसलकर 40.84 रुपये पर पहुंच गया.
- Vedanta Iron & Steel के शेयर में इससे पहले लगातार 13 कारोबारी सत्रों तक तेजी रही थी, जिसमें यह करीब 113 फीसदी चढ़ चुका था.
Vedanta Aluminium Metal में रही तेजी
जहां बाकी डीमर्जर कंपनियों में बिकवाली देखने को मिली, वहीं Vedanta Aluminium Metal का शेयर 2 फीसदी चढ़कर 471 रुपये पर पहुंच गया. बाजार के जानकार इसे Vedanta समूह की सबसे मजबूत कंपनी मान रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई ब्रोकरेज हाउस इस शेयर को लेकर पॉजिटिव नजरिया रख रहे हैं.
Emkay ने दिया Buy रेटिंग
ब्रोकरेज Emkay ने Vedanta Aluminium Metal पर कवरेज शुरू करते हुए Buy रेटिंग दी है और 550 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. यह मौजूदा स्तर से करीब 19 फीसदी की संभावित तेजी का संकेत देता है. Emkay के मुताबिक, इंडोनेशिया में नई क्षमता जोड़ने की घोषणा के बावजूद वैश्विक एल्युमिनियम बाजार में 2028 तक सप्लाई की कमी बनी रह सकती है. इसका कारण नई प्रोजेक्ट के लागू होने में देरी और चीन की 4.5 करोड़ टन उत्पादन सीमा है.
इसे भी पढ़ें- मुकुल अग्रवाल ने इस प्राइवेट बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, 3 महीने में 45% भागा स्टॉक, रडार पर रखें शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.