हजारों करोड़ की ऑर्डर बुक वाले 3 शेयर, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये पंप सेक्टर के स्टॉक: रखें नजर

देश में वाटर मैनेजमेंट, सिंचाई और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर बढ़ते निवेश से पंप मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए नए अवसर बन रहे हैं. WPIL, Kirloskar Brothers और Shakti Pumps जैसी कंपनियां मजबूत ऑर्डर बुक के दम पर निवेशकों के रडार पर हैं. इन कंपनियों को जल जीवन मिशन, पीएम कुसुम योजना और बढ़ते निवेश का फायदा मिल सकता है.

WPIL, Kirloskar Brothers और Shakti Pumps ऑर्डर बुक के दम पर निवेशकों के रडार पर हैं. Image Credit: money9live

Pump Stocks: देश में वाटर मैनेजमेंट, सिंचाई, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर और सोलर पंप प्रोजेक्ट पर तेजी से निवेश बढ़ रहा है. इसका फायदा पंप मैन्युफैक्चिरिंग सेक्टर की कंपनियों को मिल सकता है. खास बात यह है कि इस सेक्टर की कई कंपनियों के पास मजबूत ऑर्डर बुक है, जो आने वाले वर्षों की इनकम और कारोबार की बेहतर तस्वीर दिखाती है. निवेशक ऐसे शेयरों पर नजर रख रहे हैं, जिनके पास लंबी अवधि के प्रोजेक्ट और मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन मौजूद है.

WPIL

WPIL देश की मेन इंडस्ट्रियल पंप मैन्युफैक्चिरिंग कंपनियों में शामिल है. कंपनी का प्रोडक्ट डिवीजन ऑर्डर बैकलॉग वित्त वर्ष 2026 के अंत तक 579.6 करोड़ रुपये रहा. मैनेजमेंट का मानना है कि पावर सेक्टर की बढ़ती मांग और जल जीवन मिशन फेज 2 से कंपनी को नए ऑर्डर मिल सकते हैं. कंपनी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है. कंपनी का आर्डर बुक लगभग 6000 करोड़ रुपये है.

24 जून को कंपनी के शेयर 505 रुपये पर बंद हुए. इस दौरान शेयर में 2.40 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. पिछले पांच वर्षों में इस स्टॉक ने निवेशकों को 21 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 4843 करोड़ रुपये है.

Kirloskar Brothers

Kirloskar Brothers देश की सबसे पुरानी और बड़ी पंप मैन्युफैक्चिरिंग कंपनियों में से एक है. कंपनी की टोटल ऑर्डर बुक 3,948 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी अधिक है. वहीं अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर बुक 1480 करोड़ रुपये रही, जिसमें 21 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. यह मजबूत ऑर्डर बुक आने वाले समय में रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट दे सकती है.

24 जून को कंपनी के शेयर 2020 रुपये पर बंद हुए. इस दौरान शेयर में 0.30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. पिछले पांच वर्षों में इस स्टॉक ने निवेशकों को 349 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 16056 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें- Nifty Outlook June 25: इमीडिएट रेजिस्टेंस लेवल से क्या मिल रहा संकेत, चार्ट पर बनी बुल कैंडल; जानें- कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Shakti Pumps

Shakti Pumps सोलर पंप सेगमेंट की प्रमुख कंपनी है. कंपनी की ऑर्डर बुक मई 2026 तक लगभग 1500 करोड़ रुपये रही. पीएम कुसुम योजना और विभिन्न राज्यों की सोलर सिंचाई योजनाओं से कंपनी को लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में रिकॉर्ड रेवेन्यू भी दर्ज किया है, जिससे इसकी कारोबारी स्थिति मजबूत हुई है.

24 जून को कंपनी के शेयर 591 रुपये पर बंद हुए. इस दौरान शेयर में 4.17 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. पिछले पांच वर्षों में इस स्टॉक ने निवेशकों को 352 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 6999 करोड़ रुपये है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.