₹1,250 करोड़ की डील से गोली की तरह भागा स्‍टॉक, एक दिन में 13% उछला, राधाकिशन दमानी के पास भी 41 लाख से ज्‍यादा शेयर

Tanfac Industries Limited को ₹1,250 करोड़ की ग्लोबल डील मिली, जिससे शेयर करीब 13% उछल गए. डील से कंपनी को एक्सपोर्ट ग्रोथ और स्थिर रेवेन्यू की उम्मीद है. इसमें दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी का भी दांव है.

Tanfac Industries के शेयरों में उछाल Image Credit: freepik

Tanfac Industries Share Price: स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर की कंपनी Tanfac Industries Limited के शेयरों में बुधवार, 15 अप्रैल को जबरदस्त उछाल देखने को मिला. कंपनी का स्टॉक करीब 13% चढ़कर ₹2528.95 तक पहुंच गया. इस तेजी के पीछे बड़ी वजह एक अहम ग्लोबल डील है, जिसने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इतना ही नहीं ये शेयर इसलिए भी निवेशकों की नजरों में है, क्‍योंकि इसमें दिग्‍गज निवेशक राधाकिशन दमानी का भी दांव है. उनके पास कंपनी के 41 लाख से ज्‍यादा शेयर है.

₹1,250 करोड़ की बड़ी डील

Tanfac Industries ने एक मल्टीनेशनल कंपनी के साथ समझौता (MoU) किया है. इसके तहत TANFAC हर साल 5,000 मीट्रिक टन फ्लोरीनेटेड प्रोडक्ट की सप्लाई करेगी. डील की अवधि 5 साल की होगी. प्रोजेक्‍ट की शुरुआत 1 जनवरी 2027 से होगी. इस ऑर्डर की वैल्यू करीब ₹1,250 करोड़ है. इस कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी को लंबे समय तक स्थिर रेवेन्यू और ग्लोबल पहचान मिलने का मौका माना जा रहा है.

क्यों खास है ये डील?

फ्लोरीन बेस्ड केमिकल्स का ग्लोबल मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में बेहतर प्राइसिंग और डिमांड डायवर्सिफिकेशन का फायदा मिलता है. यह डील कंपनी को सिर्फ कमाई ही नहीं देगी, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में उसकी मजबूत पहचान भी बनाएगी.

कमजोर रहे नतीजे

कंपनी के हालिया तिमाही नतीजे थोड़े कमजोर रहे हैं. Q3 FY26 में मुनाफा 55.3% गिरकर ₹15.57 करोड़ रहा. नेट सेल्स 2.7% घटकर ₹173.30 करोड़ रह गई. इसके बावजूद निवेशकों ने इस डील को पॉजिटिव संकेत के रूप में लिया, जिससे शेयर में तेजी आई है.

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार से उठा भरोसा! NSE में घटे 35 लाख एक्टिव निवेशक, Zerodha, Angel One समेत इन ब्रोकर्स को तगड़ा झटका

राधाकिशन दमानी की भी हिस्‍सेदारी

दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के पास टैनफैक इंडस्ट्रीज के 4,170,434 शेयर हैं. दमानी ने अपनी इनवेस्टमेंट फर्म ब्राइट स्टार इनवेस्टमेंट्स के जरिए टैनफैक इंडस्ट्रीज पर दांव लगाया हुआ है. टैनफैक इंडस्ट्रीज में दमानी की हिस्सेदारी 1.88 पर्सेंट है. शेयरहोल्डिंग का यह डेटा मार्च 2026 तिमाही के मुताबिक है.

कंपनी का कारोबार

Tanfac Industries एक जॉइंट सेक्टर कंपनी है, जिसे Anupam Rasayan India और Tamil Nadu Industrial Development Corporation ने प्रमोट किया है. कंपनी हाइड्रोफ्लोरिक एसिड और उसके डेरिवेटिव्स का प्रमुख उत्पादक है. इसके प्रोडक्ट्स कई इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन में इस्तेमाल होते हैं, खासकर उन सेगमेंट्स में जहां एंट्री बैरियर काफी ऊंचे होते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.