Raksha Bandhan पर इस शेयर में कमाई का मौका! 15% तक की तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Prestige Estates Projects के शेयर में तकनीकी आधार पर तेजी की संभावना जताई गई है. सुमीत बगड़िया ने 1642 रुपये के आसपास खरीदारी और 1615 रुपये तक गिरावट आने पर और खरीदारी की सलाह दी है. शेयर के लिए 1810 और 1888 रुपये का टारगेट रखा गया है. हालांकि, तेजी का यह सेटअप बनाए रखने के लिए 1520 रुपये के सपोर्ट स्तर के ऊपर बने रहना अहम होगा.

खरीदने वाले स्टॉक Image Credit: money9live

Raksha Bandhan Pick: शेयर बाजार में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद बाजार का मूड बदला और आखिरी दौर की बिकवाली ने सेंसेक्स और निफ्टी को लाल निशान में पहुंचा दिया. कारोबार के आखिरी में सेंसेक्स 183.15 अंक गिरकर 77,472.94 पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 126.80 अंक टूटकर 24,207.75 पर बंद हुआ. हालांकि, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी बनी रही और Nifty Bank बढ़त के साथ बंद हुआ.

ऐसे उतार-चढ़ाव वाले बाजार में ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगड़िया ने रियल एस्टेट सेक्टर के शेयर Prestige Estates Projects में खरीदारी की सलाह दी है. उनका मानना है कि शेयर के वीकली चार्ट पर टेक्निकल स्ट्रक्चर मजबूत दिख रहा है और इसमें मौजूदा स्तरों से आगे तेजी देखने को मिल सकती है.

₹1,642 के आसपास खरीदारी की सलाह

सुमीत बगड़िया के मुताबिक, Prestige Estates Projects के शेयर को 1642 रुपये के आसपास खरीदा जा सकता है. अगर शेयर में गिरावट आती है तो 1615 रुपये तक और खरीदारी या पोजीशन बढ़ाने की सलाह दी गई है. उन्होंने इस शेयर के लिए 1810 और 1888 रुपये का टारगेट दिया है. वहीं, नीचे की तरफ 1520 रुपये का सपोर्ट लेवल अहम बताया गया है.

वीकली चार्ट पर मजबूत टेक्निकल स्ट्रक्चर

एक्सपर्ट के मुताबिक, शेयर ने निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखाई है और वीकली चार्ट पर पॉजिटिव टेक्निकल स्ट्रक्चर बना हुआ है. शेयर अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है. वहीं, ऊपर की ओर बढ़ती वीकली ट्रेंडलाइन और 50-वीक EMA शेयर के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में काम कर रहे हैं. हाल के दिनों में 1600 रुपये के आसपास शेयर में कंसोलिडेशन देखने को मिला है, जो संभावित बेस बनने का संकेत दे रहा है. इससे शेयर में आगे तेजी को समर्थन मिल सकता है.

RSI भी दे रहा है तेजी का संकेत

शेयर में मोमेंटम भी पॉजिटिव बना हुआ है. वीकली RSI करीब 58.05 के स्तर पर है और 50 के ऊपर बना हुआ है. इससे शेयर में खरीदारी की ताकत बढ़ने का संकेत मिल रहा है. शेयर अपने प्रमुख वीकली मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो पॉजिटिव ट्रेंड अलाइनमेंट को दिखाता है. अगर शेयर मौजूदा कंसोलिडेशन जोन के ऊपर मजबूती से निकलता है तो रिकवरी आगे भी जारी रह सकती है.

इन सपोर्ट लेवल पर रहेगी नजर

शेयर में तेजी का सेटअप बनाए रखने के लिए 1520 रुपये का सपोर्ट लेवल काफी अहम रहेगा. इसके अलावा ऊपर की ओर बढ़ती वीकली ट्रेंडलाइन और 50-वीक EMA भी महत्वपूर्ण सपोर्ट हैं. अगर शेयर इन अहम सपोर्ट स्तरों के ऊपर बना रहता है तो इसमें सकारात्मक टेक्निकल स्ट्रक्चर कायम रह सकता है और आगे 1810 से 1888 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें- एक महीने में सोना 15 फीसदी उछला, क्या है इस रैली के पीछे की वजह; अपने पोर्टफोलियो कर सकते हैं शामिल?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.