Titan और Tata Motors नहीं, इन 2 फार्मा शेयरों पर रेखा झुनझुनवाला ने लगाया 1550 करोड़ रुपये का दांव
रेखा झुनझुनवाला ने अपने पोर्टफोलियो में फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर पर करीब 1550 करोड़ रुपये का दांव लगाया है. उनकी सबसे बड़ी हिस्सेदारी Jubilant Pharmova में है, जिसकी कीमत करीब 999 करोड़ रुपये है, जबकि Wockhardt में उनका निवेश लगभग 558 करोड़ रुपये का है.
Rekha Jhunjhunwala: शेयर मार्केट में रेखा झुनझुनवाला का नाम उन निवेशकों में लिया जाता है जिनके पोर्टफोलियो पर निवेशकों की खास नजर रहती है. Titan, Tata Motors और Star Health जैसे चर्चित शेयरों के बीच उनका एक ऐसा निवेश भी है जो कम चर्चा में रहता है. रेखा झुनझुनवाला ने हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर में करीब 1550 करोड़ रुपये का दांव लगाया है. यह निवेश Jubilant Pharmova और Wockhardt में है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों कंपनियां कभी चुनौतियों और कमजोर प्रदर्शन के लिए जानी जाती थीं, लेकिन झुनझुनवाला परिवार ने इनमें अपना भरोसा बरकरार रखा.
Jubilant Pharmova में 999 करोड़ रुपये का निवेश
मार्च 2026 तक के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार रेखा झुनझुनवाला के पास Jubilant Pharmova में 6.4 फीसदी हिस्सेदारी है. इस हिस्सेदारी का वैल्यू करीब 999 करोड़ रुपये है. कंपनी रेडियोफार्मास्यूटिकल्स, कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में सक्रिय है. अमेरिका में यह तीसरी सबसे बड़ी रेडियोफार्मा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रेडियोफार्मेसी नेटवर्क ऑपरेटर है.
- वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2021 के 6099 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 8280 करोड़ रुपये हो गया.
- हालांकि इसी दौरान नेट प्रॉफिट 836 करोड़ रुपये से घटकर 398 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी ने कर्ज कम किया है और वर्किंग कैपिटल साइकिल को 74 दिन से घटाकर करीब 13 दिन तक लाने में सफलता हासिल की है. कंपनी के शेयर 5 जून को 2.93 फीसदी की तेजी के साथ 973 रुपये पर बंद हुए और इसने अपने निवेशकों को पिछले पांच साल में 22 फीसदी का रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें – ITDC शेयर में जबरदस्त उछाल! बाजार में गिरावट के बीच 18% चढ़ा स्टॉक, सरकार की 87 फीसदी हिस्सेदार
Wockhardt में दिख रहा हाई रिटर्न का मौका
रेखा झुनझुनवाला की दूसरी फार्मा पसंद Wockhardt है. कंपनी में उनकी 1.8 फीसदी हिस्सेदारी है जिसकी मौजूदा कीमत करीब 558 करोड़ रुपये है. Wockhardt लंबे समय तक कर्ज, घाटे और रेगुलेशन चुनौतियों से जूझती रही, लेकिन अब कंपनी के कारोबार में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं.
- कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2021 में 2708 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 3373 करोड़ रुपये पहुंच गया.
- सबसे खास बात यह है कि लगातार चार साल के घाटे के बाद कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 199 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है.
- वहीं EBITDA भी वित्त वर्ष 2021 में 63 करोड़ रुपये के घाटे से सुधरकर वित्त वर्ष 2026 में 652 करोड़ रुपये के लाभ तक पहुंच गया है.
- कंपनी के शेयर 5 जून को 7.33 फीसदी की तेजी के साथ 1920 रुपये पर बंद हुए और इसने अपने निवेशकों को पिछले पांच साल में 212 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Latest Stories
Closing Bell: बाजार में रही सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी गिरकर बंद; इन शेयरों का बुरा हाल
ITDC शेयर में जबरदस्त उछाल! बाजार में गिरावट के बीच 18% चढ़ा स्टॉक, सरकार की 87 फीसदी हिस्सेदारी
Hindustan Zinc में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, 5000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी; 6 फीसदी तक टूटे शेयर
