चलते-चलते थक गया रिलायंस पावर! क्या अब शुरू होने वाला है गिरावट का दौर, खरीदें- बेचें या होल्ड करें?
Reliance Power Share Outlook: शुक्रवार के कारोबार में रिलायंस पावर के शेयर 3.54 फीसदी की गिरावट के साथ 67.25 रुपये पर बंद हुए. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या शेयर में आई रैली अब खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है?
Reliance Power Share Outlook: पिछले हफ्तों में बाजार में जिस शेयर ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं, वो है रिलायंस पावर. रिलायंस पावर में रैली की शुरुआत करीब 42 रुपये से हुई और यह 70 रुपये के लेवल को पार कर गई. हालांकि, एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है. लेकिन पिछले तीन महीनों में इस शेयर में 107 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 34 रुपये से 70 रुपये तक पहुंच गया. हाल ही में इसने अपना 52 वीक का हाई लेवल 76 रुपये को भी छुआ. लेकिन अब इस स्तर से शेयर काफी नीचे आ चुका है. शुक्रवार के कारोबार में रिलायंस पावर के शेयर 3.54 फीसदी की गिरावट के साथ 67.25 रुपये पर बंद हुए. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या शेयर में आई रैली अब खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है? आइए एक्सपर्ट से इस बारे में जानते हैं.
कहां से भरा शेयर में उछाल का फ्यूल?
हाल ही में हुए घटनाक्रम पर नजर डालें, तो कंपनी को नए ऑर्डर SECI मामले में मंजूरी ने शेयर की तेजी में फ्यूल भरा है. इसके अलावा पिछले एक महीने में शेयरों में आई तेजी भूटान बेस्ड एक कंपनी के साथ ऐतिहासिक रिन्यूएबल एनर्जी साझेदारी के कारण आई.
रिलायंस पावर ने ड्रुक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स (DHI) के साथ 2,000 करोड़ रुपये के ज्वाइंट वेंचर में भूटान की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना डेवलप करने के लिए साझेदारी की है. 500 मेगावाट (MW) की इस परियोजना को बिल्ड-ओन-ऑपरेट (BOO) मॉडल के जरिए 50:50 भागीदारी के तहत डेवलप किया जाएगा.
रिलायंस पावर शेयर आउटलुक
बीएनके सिक्योरिटीज के हेड रिसर्च रचित खंडेवाल ने रिलायंस पावर पर आउटलुक दिया है. उन्होंने कहा कि कंपनी ने पूरी तरह से रिस्ट्रक्चरिंग किया है. रिलायंस पावर में देखें, तो फ्रेश फंड इनफ्यूजन और नए बिजनेस की बातें चल रही हैं. लेकिन इसको लेकर अभी कुछ भी ठोस नजर नहीं आ रहा. बताया जा रहा है कि कंपनी भूटान में अपना नया पावर प्रोजेक्ट लेकर आ रही है.
कितनी आ सकती है गिरावट?
उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस पावर के स्टॉक में जितना भी मूवमेंट था, वो देखने को मिल चुका है. इसलिए इस लेवल पर खरीदारी करने से बचना ही चाहिए. उन्होंने कहा कि फिलहाल नजदीकी स्टॉपलॉस 58 रुपये के लेवल नजर आ रहा है. अगर टारगेट की बात करें, तो 84 से 88 रुपये के लेवल, रिस्क रिवॉर्ड रेशियो भी बहुत अच्छा तो नहीं दिख रहा है. अगर ये नीचे गया तो फिर जिस 43-44 के लेवल्स से चलता हुआ आया है, फिर वहीं पर आता हुआ दिखता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सोमवार को इन 10 शेयरों में दिखेगी हलचल! Mazagon Dock, RVNL, Nestle India समेत बड़े नाम लिस्ट में
₹1 लाख को बना दिया ₹20.31 लाख! इस Smallcap शेयर ने 5 साल में दिया 1931% रिटर्न, अब भी बड़ी कहानी बाकी
1088% तक रिटर्न, ₹33600 करोड़ का डिफेंस बाजार! मजबूत ऑर्डर बुक वाली इन 2 कंपनियों पर रखें नजर
