इस पेनी स्टॉक ने दिखाया दम! रेवेन्यू 73% उछला, कंपनी फिर मुनाफे में लौटी; रडार पर रखें शेयर
Sampre Nutritions ने FY26 में 43.34 करोड़ रुपये की कंसोलिडेटेड आय दर्ज की, जो FY25 के 25.12 करोड़ रुपये के मुकाबले 72.53 फीसदी अधिक है. कंपनी का टैक्स से पहले का मुनाफा (PBT) 1.77 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में उसे 7.52 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली. बेंचमार्क निफ्टी 0.70 फीसदी गिरकर 23,382.60 के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि, FMCG और Food Processing सेक्टर की कुछ कंपनियां अपने FY26 नतीजों के चलते निवेशकों के रडार पर रहीं. इसी कड़ी में 20 रुपये से कम कीमत वाले पेनी स्टॉक Sampre Nutritions ने अपने मजबूत सालाना नतीजों से निवेशकों का ध्यान खींचा है. कंपनी ने FY26 में आय में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की है और घाटे से निकलकर फिर मुनाफे में वापसी की है. सोमवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली.
FY26 में रेवेन्यू 73 फीसदी बढ़ा
Sampre Nutritions ने FY26 में 43.34 करोड़ रुपये की कंसोलिडेटेड आय दर्ज की, जो FY25 के 25.12 करोड़ रुपये के मुकाबले 72.53 फीसदी अधिक है. कंपनी का टैक्स से पहले का मुनाफा (PBT) 1.77 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में उसे 7.52 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.
घाटे से निकलकर मुनाफे में वापसी
FY26 कंपनी के लिए टर्नअराउंड वाला साल साबित हुआ. कंपनी ने FY26 में 3.07 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि FY25 में उसे 7.67 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था. कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) भी नेगेटिव 3.65 रुपये से सुधरकर 1.46 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गई. मैनेजमेंट के अनुसार बेहतर ग्राहक मांग, लागत नियंत्रण और कारोबार विस्तार पर लगातार फोकस की वजह से कंपनी के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला. कंपनी ने यह भी बताया कि FY26 के दौरान उसने अपने एक प्रमुख ग्राहक के साथ लगभग 30 वर्षों की साझेदारी पूरी की, जो उसकी मजबूत ग्राहक संबंधों और उत्पादन क्षमता को दर्शाता है.
इजिप्ट में नया Manufacturing Project
FY26 के दौरान कंपनी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय विस्तार रणनीति को भी आगे बढ़ाया. कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी यूनिट Sampre Nutrition Holdings Limited ने इजिप्ट में Orascom Industrial Parks के साथ जमीन खरीदने के लिए समझौता किया है. इस जमीन पर Food Processing और Confectionery Manufacturing Facility विकसित की जाएगी. कंपनी का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से उसकी उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मजबूत होगी और लंबी अवधि की विकास रणनीति को गति मिलेगी. मैनेजमेंट के अनुसार यह परियोजना भारत के बाहर कंपनी की वैश्विक मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
कंपनी के बारे में
Sampre Nutritions Limited कन्फेक्शनरी और फूड प्रोडक्ट्स के निर्माण का कारोबार करती है. कंपनी Eclairs, Candies, Toffees, Centre-Filled Confectionery, Powder-Based Products और अन्य खाद्य उत्पाद बनाती है. कंपनी घरेलू और बहुराष्ट्रीय ब्रांड्स दोनों को सप्लाई करती है और लगातार घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है.
शेयर का प्रदर्शन
मंगलवार के कारोबार में Sampre Nutritions का शेयर 2.67 फीसदी की बढ़त के साथ 13.44 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
- पिछले 1 सप्ताह में तेजी: 2.05 फीसदी
- पिछले 3 महीने में गिरावट: 38.74 फीसदी
- पिछले 1 साल में तेजी: 99.11 फीसदी
- पिछले 5 साल में रिटर्न: 204 फीसदी
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में तहलका मचा रहा ये शेयर! 18% की आई रैली, 52-वीक लो से लगातार भाग रहा स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.