20% चढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा Savita Oil Tech, अब मुनाफा बुक करें या Hold? जानें एक्सपर्ट की राय

Savita Oil Tech के शेयर में बुधवार को शुरुआती कारोबार में 20 फीसदी तक तेजी आई और शेयर 860.40 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. हालांकि बाद में शेयर करीब 745 रुपये के स्तर पर आ गया. 2026 में शेयर करीब 94 फीसदी चढ़ चुका है. अप्रैल जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1513 करोड़ रुपये और PBT 387 करोड़ रुपये रहा.

Savita Oil Tech का शेयर बुधवार को 20% तक चढ़कर 860.40 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा. Image Credit: Canva/ Money9

Savita Oil Tech के शेयर में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कारोबार के शुरुआती समय में शेयर करीब 20 फीसदी तक चढ़कर 860.40 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. मंगलवार को शेयर 717 रुपये पर बंद हुआ था. हालांकि बाद में शेयर ने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी और करीब 745 रुपये के आसपास कारोबार करने लगा. इस तेजी के बीच निवेशकों के लिए यह सवाल अहम है कि मौजूदा स्तर पर मुनाफा बुक करना चाहिए या शेयर को होल्ड करना चाहिए. एक्सपर्ट्स ने इसे लेकर अलग-अलग स्तर बताए हैं.

Savita Oil Tech शेयर में क्यों आई तेजी

Savita Oil Tech के शेयर में तेजी के पीछे बाजार में मजबूत खरीदारी और भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम देखने को मिला. बुधवार के इंट्राडे कारोबार में NSE पर करीब 21.74 लाख शेयरों का कारोबार हुआ. इसी दौरान शेयर ने 860.40 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाया.

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में भी शुरुआती कारोबार में रिकवरी देखने को मिली. Sensex करीब 190 अंक चढ़कर 72733.04 पर पहुंचा. वहीं Nifty में करीब 22 अंकों की बढ़त रही और यह 22735.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

2026 में शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

Savita Oil Tech के शेयर में इस साल अब तक तेज बढत देखने को मिली है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 2026 में शेयर करीब 94 फीसदी चढ़ चुका है. पिछले नौ महीनों में शेयर की तेजी करीब 200 फीसदी रही है.

सितंबर महीने में भी शेयर करीब 25 फीसदी बढ़ चुका है. इसकी तुलना में इसी अवधि में Sensex में करीब 5.6 फीसदी की गिरावट बताई गई है. यानी Savita Oil Tech के शेयर ने बाजार के मुकाबले मजबूत प्रदर्शन किया है.

Q1 में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा

अप्रैल से जून 2026 तिमाही में कंपनी ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया. कंपनी का तिमाही रेवेन्यू 1513 करोड रुपये रहा, जो अब तक का सबसे अधिक तिमाही रेवेन्यू है. इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स यानी PBT 387 करोड़ रुपये रहा.

सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 49.2 फीसदी की बढ़त हुई. वहीं PBT में 434.7 फीसदी की जोरदार बढ़त दर्ज की गई. कंपनी के एक्सपोर्ट और लुब्रिकेटिंग ऑयल कारोबार में वॉल्यूम ग्रोथ दोहरे अंक में रही.

ट्रांसफॉर्मर फ्लूड कारोबार से उम्मीद

कंपनी की FY26 annual report के मुताबिक, पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश से ट्रांसफॉर्मर फ्लूड इंडस्ट्री को फायदा मिल सकता है. रिन्यूएबल एनर्जी का बढ़ता इस्तेमाल और पावर ग्रिड के आधुनिकीकरण से इस कारोबार में मांग बढ़ने की उम्मीद है.

कंपनी ने आगे हाई ग्रोथ वाले ऐसे कारोबार पर फोकस मजबूत करने की बात कही है, जहां सुरक्षा, सस्टेनेबिलिटी और प्रदर्शन को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है. पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और बिजली नेटवर्क में बदलाव से भी कंपनी को नए अवसर मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- Apollo, Yatharth समेत कई फार्मा शेयरों में भारी बिकवाली, कैंसर की दवा पर 10 गुना मार्जिन के मुद्दे से बिगड़ा खेल

मुनाफा बुक करें या होल्ड करें

एक्सपर्ट के मुताबिक, शेयर में तेजी मजबूत है लेकिन मौजूदा स्तर पर यह तेजी काफी खिंची हुई है. उन्होंने मिड टर्म के लिए शेयर पर Hold की राय दी है. मौजूदा निवेशकों को कुछ मुनाफा बुक करने और साप्ताहिक क्लोजिंग के आधार पर 640 रुपये के नीचे स्टॉप लॉस ट्रेल करने की सलाह दी है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.