Apollo, Yatharth समेत कई फार्मा शेयरों में भारी बिकवाली, कैंसर की दवा पर 10 गुना मार्जिन के मुद्दे से बिगड़ा खेल
सुप्रीम कोर्ट की कॉरपोरेट अस्पतालों में दवाओं की कीमतों पर टिप्पणी के बाद 30 सितंबर को अस्पतालों के शेयरों में 6 फीसदी तक की गिरावट आई. Apollo Hospitals, Yatharth Hospital और Max Healthcare 4% से 6% नीचे रहे. कोर्ट ने कैंसर की दवा के 27000 रुपये एमआरपी और 2700 रुपये PTR के अंतर पर चिंता जताई और सभी दवाओं पर 16% मार्जिन के सुझाव पर विचार करने को कहा.
Highlights
- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद Hospital Stocks में 6% तक गिरावट आई है.
- Apollo, Yatharth समेत कई स्टॉक्स में भारी बिकवाली हुई है.
- सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों की ओर से कैंसर की दवाओं पर करीब 10 गुना तक मार्कअप किए जाने पर चिंता जताई.
सुप्रीम कोर्ट की कॉरपोरेट अस्पतालों में दवाओं की कीमतों पर टिप्पणी के बाद बुधवार, 30 सितंबर को अस्पतालों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली. कारोबार के दौरान Apollo Hospitals, Yatharth Hospital और Max Healthcare के शेयर 4% से 6% तक नीचे कारोबार कर रहे हैं. वहीं Fortis Healthcare, Krishna Institute Of Medical Sciences और Aster DM Quality Care के शेयरों में भी 5.2%, 3.8% और 4.2% की गिरावट दर्ज की गई.
कैंसर की दवा पर 10 गुना मार्जिन का मुद्दा
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों की ओर से कैंसर की दवाओं पर करीब 10 गुना तक मार्कअप किए जाने पर चिंता जताई. कोर्ट ने सभी दवाओं पर 16 फीसदी मार्जिन रखने के सुझाव पर भी केंद्र सरकार से विचार करने को कहा. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने अस्पतालों की ओर से मरीजों को अपने ही केमिस्ट से दवाएं खरीदने के लिए मजबूर किए जाने के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार से ध्यान देने को कहा. कोर्ट ने कहा कि इस व्यवस्था का सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ता है.
Nifty Pharma इंडेक्स में आई गिरावट
कोर्ट की टिप्पणी के बाद, Nifty Pharma इंडेक्स 26,470.30 के स्तर पर था और इसमें 463.35 अंक यानी 1.72% की गिरावट दर्ज की गई है.

Apollo, Yatharth समेत इन शेयरों में गिरावट
30 सितंबर को सुबह 11:50 बजे तक Apollo Hospitals, Yatharth Hospital और Max Healthcare के शेयर जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार करते दिखें.
Apollo Hospitals का शेयर 8,180.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है और इसमें 478.50 रुपये यानी 5.53% की गिरावट दर्ज की गई है.
Yatharth Hospital & Trauma Care Services का शेयर 1037.90 रुपये पर कारोबार कर रहा और यह 70.10 रुपये यानी 6.33% नीचे कारोबार कर रहा था.
Max Healthcare Institute का शेयर 935.00 रुपये पर कारोबार कर रहा और इसमें 47.10 रुपये यानी 4.80% की गिरावट दर्ज की गई है.
इसके अलावा Fortis Healthcare 5.2%, Krishna Institute Of Medical Sciences 3.8% और Aster DM Quality Care 4.2% नीचे कारोबार कर रहे.
‘कॉरपोरेट अस्पताल किसी को नहीं छोड़ते’
कोर्ट में सुनवाई के दौरान बेंच ने कॉरपोरेट अस्पतालों की दवा कीमतों और मरीजों से जुड़ी व्यवस्था पर कड़ी टिप्पणी की. बेंच ने कहा, “Corporate hospitals don’t spare anyone.” कोर्ट ने यह भी कहा कि अस्पतालों की इस व्यवस्था से आम लोगों पर असर पड़ता है. बेंच ने एक कैंसर की दवा का उदाहरण देते हुए बताया कि उसका MRP 27,000 रुपये था, जबकि उसी दवा की Price to Retailer (PTR) 2,700 रुपये थी यानी दोनों कीमतों के बीच बड़ा अंतर था.
सभी दवाओं पर 16% मार्जिन का सुझाव
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में कोई रास्ता निकालना होगा और संतुलन बनाना जरूरी है. इस पर जस्टिस मेहता ने सवाल किया कि Essential और Non-essential दवाओं में यह अंतर क्यों रखा जाए? उन्होंने पूछा कि सभी दवाओं के MRP पर 16% मार्जिन क्यों नहीं रखा जा सकता.
किस मामले की सुनवाई कर रहा है सुप्रीम कोर्ट?
सुप्रीम कोर्ट की बेंच Drugs (Prices Control) Order (DPCO), 2013 के तहत दवाओं की कीमतों के नियमन, जेनेरिक दवाओं की अनिवार्यता और मेडिकल डिवाइस की कीमतों पर नियंत्रण से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही थी.
इसे भी पढ़ें- 20 साल पहले Wipro समेत इन शेयरों में लगाया होता दांव; तो आज होते मालामाल; कंपनियों ने 14 बार तक दिया बोनस
Latest Stories
20 साल पहले Wipro समेत इन शेयरों में लगाया होता दांव; तो आज होते मालामाल; कंपनियों ने 14 बार तक दिया बोनस
इस छुटकु स्टॉक का जलवा, निफ्टी स्मॉलकैप 250 में हुआ शामिल; 6 महीने में 200% उछला, आज भी बंपर तेजी
Opening Bell: सेंसेक्स फ्लैट, निफ्टी 22700 के नीचे; TCS 1 फीसदी चढ़ा, अडानी पोर्ट्स 2% टूटा
