Q4 नतीजों के बाद इस स्टॉक पर 2 ब्रोकरेज हाउस बुलिश, बताया-33% की आएगी तेजी! रखें नजर
SBI Life Insurance का शेयर गुरुवार को इंट्रा डे में लगभग 1.26 प्रतिशत गिरकर 1861 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में यह शेयर 5.58 प्रतिशत टूटा है. पिछले तीन महीने में इसमें करीब 7.96 प्रतिशत की गिरावट आई है. हालांकि एक साल में यह शेयर लगभग 14.95 प्रतिशत की बढ़त दिखा चुका है.

तिमाही नतीजों के बाद SBI Life Insurance पर 2 ब्रोकरेज की रिपोर्ट आई हैं. Institutional research के मुताबिक SBI Life Insurance ने वित्त वर्ष 26 में सालाना आधार पर APE में 13 प्रतिशत और VNB में 14 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है. हालांकि यह आंकड़े अनुमान से थोड़े कम रहे हैं. माना जा रहा है कि मार्च 26 के दौरान जियो-पॉलिटिकल टेंशन चुनौतियों ने बिजनेस ग्रोथ पर हल्का दबाव डाला है. ब्रोकरेज हाउस ने इसके लिए शानदार टारगेट प्राइस भी बताया है. हालांकि, 23 अप्रैल को इसके शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है.
मार्जिन और कारोबार की स्थिति
कंपनी के VNB मार्जिन लगभग उम्मीदों के अनुरूप रहे हैं. इसमें नॉन पार्टिसिपेटिंग (NPAR) बिजनेस का योगदान बढ़कर वित्त वर्ष 26 में 26.3 प्रतिशत तक पहुंच गया है. लेकिन GST इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की अनुपलब्धता के कारण मार्जिन पर लगभग 150 बेसिस पॉइंट का असर पड़ा है. कंपनी का ऑपरेटिंग रिटर्न ऑन इक्विटी वैल्यू (ROEV) करीब 20 प्रतिशत पर मजबूत बना हुआ है, जो इंडस्ट्री में बेहतर माना जाता है.
बिजनेस मिक्स में बदलाव
SBI Life Insurance धीरे-धीरे ULIP (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) पर निर्भरता कम कर रही है. वित्त वर्ष 26 में ULIP की हिस्सेदारी घटकर लगभग 66 प्रतिशत रह गई है, जो पिछले साल से करीब 345 बेसिस पॉइंट कम है. यह बदलाव कंपनी के लिए लंबी अवधि में पॉजिटिव माना जा रहा है.
ग्रोथ अनुमान और ब्रोकरेज व्यू
ब्रोकरेज ने APE और VNB ग्रोथ के अनुमान को संशोधित कर वित्त वर्ष 26 से 28 के बीच लगभग 14 से 15 प्रतिशत की CAGR पर रखा है. ब्रोकरेज का मानना है कि वित्त वर्ष 28 के अनुमानित EV के आधार पर कंपनी का वैल्यूएशन करीब 2.1 गुना है. टारगेट प्राइस लगभग 2400 रुपये रखा गया है और स्टॉक पर BUY रेटिंग दी गई है.
Elara Capital का नजरिया
एलारा कैपिटल ने भी SBI Life Insurance पर BUY रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 2510 रुपये रखा है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 33 प्रतिशत अपसाइड दिखाता है.
शेयर का हाल
SBI Life Insurance का शेयर गुरुवार को इंट्रा डे में लगभग 1.26 प्रतिशत गिरकर 1861 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में यह शेयर 5.58 प्रतिशत टूटा है. पिछले तीन महीने में इसमें करीब 7.96 प्रतिशत की गिरावट आई है. हालांकि एक साल में यह शेयर लगभग 14.95 प्रतिशत की बढ़त दिखा चुका है.
इसे भी पढ़ें- विजय केडिया की एंट्री से चमका ये स्मॉलकैप शेयर! लगा 10% का अपर सर्किट, रखें स्टॉक पर नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.