Opening Bell: सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव, निफ्टी 24100 के नीचे; निफ्टी PSU बैंक में 1% अधिक गिरावट, ITC में तेजी
Opening Bell: वेस्ट एशिया में फिर से बढ़े तनाव और US में मॉनेटरी टाइटनिंग (मौद्रिक सख्ती) की चिंता के कारण ग्लोबल इक्विटी में गिरावट आई, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स भी नीचे कारोबार कर रहे थे.
Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 1 सितंबर को को गिरावट के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में दोनों ही इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने और एशियाई बाजारों में गिरावट के असर से बेंचमार्क सेंसेक्स इंडेक्स गिरावट के साथ खुला. 30 शेयरों वाला इंडेक्स 94 अंक या 0.12 फीसदी गिरकर 76,862 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 50 इंडेक्स खुलने पर 30 अंक या 0.12 फीसदी गिरकर 24,036 पर कारोबार कर रहा था.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में ITC सबसे अधिक बढ़त (3.5%) के साथ टॉप गेनर रही. HCL टेक, एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस भी बढ़त बनाने वाली प्रमुख कंपनियां रहीं. दूसरी ओर, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, SBI और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा गिरावट वाली कंपनियां रहीं.

Latest Stories
5 रुपये से कम का पेनी स्टॉक देगा 7:24 बोनस, 6 महीने में 26% चढ़ा शेयर; रिकॉर्ड डेट पर रखें नजर
टायर इंडस्ट्री की इस कंपनी का PAT 70% बढ़ा, रेवेन्यू और EBITDA में भी शानदार ग्रोथ; रखें नजर
Stock to Watch: Airtel, हैप्पिएस्ट माइंड्स, मिल्की मिस्ट और मैनकाइंड फार्मा के शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन
