Closing Bell : बाजार गिरकर बंद, सेंसेक्स 455 अंक फिसला, निफ्टी 24600 के नीचे, ऑटो-IT शेयरों में बंपर रैली

Nifty 50 में Bajaj Finance, Bajaj Finserv और Trent सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे. Financial Services और बैंकिंग शेयरों में कमजोरी का असर प्रमुख इंडेक्स पर भी देखने को मिला. बड़े शेयरों में गिरावट के बीच छोटे और मझोले शेयरों का भी प्रदर्शन मिला-जुला रहा. Nifty MidCap 100 इंडेक्स 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि Nifty SmallCap 100 इंडेक्स 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ.

बाजार गिरा Image Credit: Canva

Closing Bell : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए. बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन और Financial Services और Banking शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया. हालांकि, मिडकैप शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के अंत में निफ्टी 65.35 अंक यानी 0.27 फीसदी गिरकर 24,570.65 पर बंद हुआ. वहीं सेंसेक्स 455.59 अंक यानी 0.58 फीसदी टूटकर 78,499.17 के स्तर पर बंद हुआ.

Bajaj Finance, Bajaj Finserv और Trent में सबसे ज्यादा गिरावट

Nifty 50 में Bajaj Finance, Bajaj Finserv और Trent सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे. Financial Services और बैंकिंग शेयरों में कमजोरी का असर प्रमुख इंडेक्स पर भी देखने को मिला.

मिडकैप में तेजी, स्मॉलकैप मामूली नीचे

बड़े शेयरों में गिरावट के बीच छोटे और मझोले शेयरों का भी प्रदर्शन मिला-जुला रहा. Nifty MidCap 100 इंडेक्स 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि Nifty SmallCap 100 इंडेक्स 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ.

Lloyds Metals and Energy 52- हफ्ते के हाई पर

कमजोर बाजार के बीच Lloyds Metals and Energy के शेयर ने मजबूत प्रदर्शन किया. BSE पर शेयर आज 2,105 रुपये के 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंच गया. हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी नरमी आई और शेयर 2.09 फीसदी की तेजी के साथ 2,102.45 रुपये पर कारोबार करता दिखा.

Bajaj Finance में बड़ी बिकवाली

Bajaj Finance के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. शेयर 5.84 फीसदी टूटकर 1,078 रुपये पर आ गया और निफ्टी का सबसे टॉप लूजर रहा. इसके बाद Bajaj Finserv के शेयर 3.70 फीसदी, Trent 3.54 फीसदी, ICICI Bank 2.50 फीसदी और Shriram Finance 2.28 फीसदी फिसल गए.

Bosch शेयर 2.26 फीसदी चढ़ा

Bosch के शेयर में भी खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर शुक्रवार के कारोबार के अंत में 2.26 फीसदी की तेजी के साथ 42,950 रुपये पर बंद हुआ.

PSU Bank में SBI सबसे आगे

PSU Bank शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिली. Nifty PSU Bank इंडेक्स में State Bank of India (SBI), Indian Bank और Bank of India सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में रहे. इन शेयरों में 2 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली. SBI के प्रदर्शन ने PSU Bank इंडेक्स को सपोर्ट दिया.

TCS, Grasim, Hindalco में रही तेजी

TCS के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. शेयर 3.36 फीसदी चढ़कर 2,452.70 रुपये पर पहुंच गया और निफ्टी का टॉप गेनर रहा. इसके अलावा Grasim के शेयर 3.26 फीसदी, Hindalco 3.17 फीसदी और M&M 2.82 फीसदी मजबूत हुए. वहीं, HCLTech के शेयर में 1.62 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा SBI, Infosys, HUL, Wipro और Reliance Industries के शेयरों में भी करीब 0.7 फीसदी से 1.1 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए. Nifty Auto और Nifty IT सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेक्टरों में रहे.

सोर्स-NSE

कल शेयर बाजार का कैसा रहा हाल?

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन आखिर में दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे. कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 373.76 अंक यानी 0.48 फीसदी चढ़कर 78,954.76 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 11.35 अंक यानी 0.05 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 24,636 पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें- Trent Q1 Result: मुनाफा 26% बढ़कर ₹532 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू भी 18.5% बढ़ा, फिर भी टूटे शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.