बाजार में बंपर रैली, सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23400 के पार, निवेशकों ने कमाए ₹6 लाख करोड़

निफ्टी 50 में लार्सन एंड टुब्रो, श्रीराम फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन जैसे शेयर सबसे बड़े गेनर्स रहे. बाजार में कुल मिलाकर 531 शेयरों में तेजी, जबकि 72 शेयरों में गिरावट और 21 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. सेक्टरों की बात करें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी मीडिया ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया. वहीं निफ्टी आईटी, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा सेक्टर दबाव में रहे.

बाजार में तेजी Image Credit: Canva

Stock Market Opening Bell : शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज उछाल दर्ज किया गया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद बाजार में पॉजिटिव माहौल बना, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच एक बड़ा समझौता हो गया है और दस्तावेज को अंतिम रूप दिया जा रहा है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में समझौते पर साइन होंगे और होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल जाएगा. सुबह 9:18 बजे तक, निफ्टी 275.85 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,437.45 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, सेंसेक्स 967.34 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,799.89 के स्तर पर पहुंच गया. इस तेजी के बाद निवेशकों ने करीब 6 लाख करोड़ कमाए.

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

निफ्टी 50 में लार्सन एंड टुब्रो, श्रीराम फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन जैसे शेयर सबसे बड़े गेनर्स रहे. बाजार में कुल मिलाकर 531 शेयरों में तेजी, जबकि 72 शेयरों में गिरावट और 21 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया.

क्रूड 90 डॉलर से नीचे

आज बाजार में तेजी के एक वजह ये भी है कि ब्रेंट क्रूड 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. अभी क्रूड 88 डॉलर पर कारोबार कर रहा है.

रुपया भी मजबूत

करेंसी मार्केट में भी रुपये में मजबूती देखने को मिली. रुपया शुक्रवार को 37 पैसे मजबूत होकर 95.38 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछला बंद स्तर 95.75 था.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी

ब्रॉडर मार्केट में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.38 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.61 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन

सेक्टरों की बात करें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी मीडिया ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया. वहीं निफ्टी आईटी, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा सेक्टर दबाव में रहे.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 173 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 2000 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 467 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.34 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 682 अंकों की कमजोरी रही.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 8 फीसदी से ज्यादा की मजबूती देखने को मिली.

गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?

शेयर बाजार में 11 जून को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स अपने दिन के हाई से 562 अंक फिसलकर 73,833 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 53 अंक टूटकर 23,162 के स्तर पर आ गया। आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दर्ज की गई। सेंसेक्स की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन कारोबार के दौरान इसमें जोरदार रिकवरी देखने को मिली और यह करीब 400 अंक चढ़कर 74,394 के दिन के हाई तक पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.