बाजार गिरकर खुला, सेंसेक्स 614 अंक फिसला, निफ्टी 24200 के नीचे आया, ऑटो-बैकिंग शेयरों में भारी बिकवाली
निफ्टी के गेनर्स में Dr. Reddy's Laboratories, ONGC, Jio Financial Services, Cipla और Bharat Electronics शामिल रहे. वहीं, InterGlobe Aviation, UltraTech Cement, SBI Life Insurance, Asian Paints और Mahindra & Mahindra टॉप लूजर्स में रहे.

Stock Market Opening Bell : गुरुवार को बाजार भारी गिरावट के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 614 अंकों की गिरावट के साथ 77,863 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 175 अंक गिरकर 24,195 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 10 में तेजी और 20 में गिरावट देखने को मिली. इस दौरान निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो और बैकिंग शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली.
निफ्टी के गेनर-लूजर
निफ्टी के गेनर्स में Dr. Reddy’s Laboratories, ONGC, Jio Financial Services, Cipla और Bharat Electronics शामिल रहे. वहीं, InterGlobe Aviation, UltraTech Cement, SBI Life Insurance, Asian Paints और Mahindra & Mahindra टॉप लूजर्स में रहे.
आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे
आज कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगी, जिनमें Infosys, Tata Capital, Aditya Birla Sun Life AMC, Adani Energy Solutions, Cyient, Indian Energy Exchange, Mahindra Logistics, Union Bank of India और UTI Asset Management Company शामिल हैं.
रुपये में भी कमजोरी
करेंसी मार्केट में भी दबाव देखने को मिला. गुरुवार को भारतीय रुपया 21 पैसे गिरकर 94 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 93.79 पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
एशियाई बाजार का हाल ( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 223 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 790 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 271 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.95 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 459 अंकों से ज्यादा की तेजी रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब आधा फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.
मंगलवार को कैसा रहा था बाजार?
22 अप्रैल को बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी. यह गिरावट तब आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के लिए 22 अप्रैल की अपनी सीजफायर की समय सीमा को आगे बढ़ाने की घोषणा की थी. इस दौरान निफ्टी 24,400 से नीचे आकर गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 756.84 अंक या 0.95 फीसदी गिरकर 78,516.49 पर बंद हुआ और निफ्टी 198.5 अंक या 0.81 फीसदी गिरकर 24,378.10 पर क्लोज हुआ.
इसे भी पढ़ें- विजय केडिया की एंट्री से चमका ये स्मॉलकैप शेयर! लगा 10% का अपर सर्किट, रखें स्टॉक पर नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.