गिरते बाजार में भी टारगेट हिट करेंगे ये 3 स्टॉक, दिख रहा ब्रेकआउट; एनालिस्ट ने बताया कहां लगाए स्टॉपलॉस

बाजार में गिरावट के बीच भी कुछ स्टॉक्स मजबूत टेक्निकल सेटअप दिखा रहे हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक Azad Engineering, Chennai Petroleum और TD Power Systems में शॉर्ट टर्म में तेजी की संभावना, जानिए टारगेट और स्टॉपलॉस.

खरीदारी के लिए टॉप 3 स्टॉक Image Credit: @Money9live

Top 3 Stocks Bullish Candle: बुधवार, 22 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी का माहौल देखने को मिला. सेंसेक्स 756 अंकों की गिरावट के साथ 78,516 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 24,400 के नीचे फिसलकर 24,378 के स्तर पर आ गया. वैश्विक संकेतों, खासतौर पर अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और रुपये में कमजोरी ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया. इसी के साथ बाजार के हरे रंग वाली तीन दिन की स्ट्रीक भी टूट गई.

हालांकि, इस दबाव भरे माहौल में भी कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं जो मजबूत टेक्निकल सेटअप और बुलिश स्ट्रक्चर के चलते ट्रेडिंग के अवसर दे रहे हैं. Choice Broking के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह ने ऐसे ही तीन स्टॉक्स- Azad Engineering, Chennai Petroleum और TD Power Systems पर गुरुवार, 23 अप्रैल के लिए खरीदारी की राय दी है.

Azad Engineering: ब्रेकआउट के बाद तेजी का मजबूत संकेत

Azad Engineering का स्टॉक हाल ही में एक लंबे कंसोलिडेशन फेज से बाहर निकलकर मजबूत ब्रेकआउट दिखा चुका है. फिलहाल यह अपने 52-वीक हाई के आसपास 1,950 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो इस बात का संकेत है कि स्टॉक में नई तेजी की शुरुआत हो सकती है. चार्ट पर देखें तो ब्रेकआउट के बाद वॉल्यूम में इजाफा और बड़े बुलिश कैंडल्स दिखाई दे रहे हैं, जो खरीदारी की मजबूती को दर्शाते हैं. स्टॉक अपने प्रमुख मूविंग एवरेज (शॉर्ट, मिड और लॉन्ग टर्म) के ऊपर बना हुआ है, जिससे ट्रेंड की मजबूती की पुष्टि होती है. हालांकि, ऊपरी स्तरों पर हल्का कंसोलिडेशन संभव है, लेकिन अगर स्टॉक 1,850 के सपोर्ट जोन के ऊपर टिकता है, तो इसमें 2,100 तक की तेजी देखी जा सकती है. इसके लिए ये रणनीति होनी चाहिए-

  • खरीदें: 1950 रुपये
  • स्टॉपलॉस: 1850 रुपये
  • टारगेट: 2100 रुपये

Chennai Petroleum: ट्रेंडलाइन सपोर्ट के साथ लगातार मजबूती

Chennai Petroleum के चार्ट पर एक साफ अपट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां स्टॉक लगातार एक राइजिंग ट्रेंडलाइन से सपोर्ट लेकर ऊपर बढ़ रहा है. यह पैटर्न दर्शाता है कि हर गिरावट पर खरीदारी आ रही है और ट्रेंड मजबूत बना हुआ है. हालिया ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक का इंट्राडे लो ओपनिंग प्राइस के बेहद करीब रहा, जो शुरुआती खरीदारी और पूरे दिन की मजबूती को दिखाता है. इसके अलावा, स्टॉक सभी प्रमुख DEMA (20, 50, 100 और 200) के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो एक क्लासिक बुलिश सेटअप माना जाता है. इस तरह के टेक्निकल स्ट्रक्चर में स्टॉक में आगे भी तेजी जारी रहने की संभावना रहती है. क्या हो रणनीति-

  • खरीदें: 1071 रुपये
  • स्टॉपलॉस: 1015 रुपये
  • टारगेट: 1150 रुपये

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की इस कंपनी का दमदार Q4 रिजल्ट, बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान; 5 साल में 500% से ज्यादा चढ़ा भाव

TD Power Systems: ऑल-टाइम हाई पर ब्रेकआउट, मोमेंटम बरकरार

TD Power Systems इस समय अपने ऑल-टाइम हाई के करीब 1,060–1,066 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. स्टॉक ने हाल ही में घंटे के चार्ट पर ‘राउंडिंग बॉटम’ पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है, जो आमतौर पर ट्रेंड रिवर्सल और नई तेजी का संकेत देता है. डेली टाइमफ्रेम पर भी स्टॉक लगातार हायर हाई और हायर लोज बना रहा है, जो मजबूत अपट्रेंड को दर्शाता है. इस सेटअप के आधार पर स्टॉक में 1,100 से 1,111 के मनोवैज्ञानिक स्तर तक जाने की संभावना बनती दिख रही है. इसके लिए निवेशक ये रणनीति अपना सकते हैं-

  • खरीदें: 1062 रुपये
  • स्टॉपलॉस: 1010 रुपये
  • टारगेट: 1111 रुपये

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.