पैसा रखें तैयार! ₹88 करोड़ का खुल रहा IPO, दांव लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, जानें GMP का हाल
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक नया मौका सामने आया है. Leapfrog Engineering के ₹88 करोड़ IPO 23 अप्रैल को खुलने जा रहा है. अगर आप इसमें पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों को जानना बेहद जरूरी है. साथ ही, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) क्या संकेत दे रहा है, यह समझना भी अहम है.
Leapfrog Engineering IPO: Leapfrog Engineering का IPO आज यानी 23 मार्च से निवेश के लिए खुल रहा है. इस इश्यू के जरिए कंपनी करीब ₹88.51 करोड़ जुटाने जा रही है. यह IPO फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों का कॉम्बिनेशन है, जिससे कंपनी को फंड मिलेगा और कुछ मौजूदा शेयरधारक भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. यानी इश्यू का पूरा पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगी, बल्कि कुछ शेयरहोल्डर जो अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं उनके खाते में भी जाने वाला है.
Leapfrog Engineering IPO डिटेल्स
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| IPO तिथि | 23 से 27 अप्रैल 2026 |
| लिस्टिंग तिथि | गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 |
| फेस वैल्यू | ₹1 प्रति शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹21 से ₹23 |
| लॉट साइज | 6,000 शेयर |
| सेल टाइप | फ्रेश कैपिटल + OFS |
| इश्यू टाइप | बुक बिल्डिंग IPO |
| कहां होगी लिस्टिंग | BSE SME |
GMP का क्या है हाल?
इस इश्यू के ग्रे मार्केट प्रीमियम में फिलहाल कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. 23 अप्रैल सुबह 5:55 बजे तक यह 0 रुपये पर ही बना हुआ था. मौजूदा जीएमपी के हिसाब से उम्मीद की जा रही है कि कंपनी के शेयर 23 रुपये के इश्यू प्राइस के आसपास ही लिस्ट होंगे, हालांकि आगे इसमें बदलाव संभव है.
निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
मजबूत पक्ष
- Screener के अनुसार, कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत है – पिछले 3 साल का ROE 59.3% रहा है.
कमजोर पक्ष
- Screener के अनुसार, कंपनी के देनदार (Debtors) काफी ज्यादा हैं – 293 दिन. यानी कंपनी को अपने ग्राहकों से पैसे वसूलने में औसतन 293 दिन लग रहे हैं
- वर्किंग कैपिटल डे बढ़कर 37.3 दिन से 107 दिन हो गए हैं.
क्या करती है कंपनी?
लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड एक ऐसी कंपनी है जो अलग-अलग इंडस्ट्री को इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करती है. यह कंपनी किसी भी प्रोजेक्ट को शुरू से लेकर पूरा होने तक संभालती है – जैसे प्लान बनाना, डिजाइन तैयार करना, निर्माण करना और उसे सही तरीके से लागू करना. कंपनी तेल और गैस, फूड प्रोसेसिंग, फार्मा और मेटल इंडस्ट्री में काम करती है.
कंपनी की मुख्य सेवाएं इस प्रकार हैं:
- इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशंस: कंपनी बिजली से जुड़े काम करती है, जैसे सिस्टम डिजाइन करना, स्विचगियर तैयार करना, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस.
- इंस्ट्रूमेंटेशन और ऑटोमेशन: फैक्ट्रियों में मशीनों को ऑटोमैटिक बनाने के लिए आधुनिक उपकरण और तकनीक का उपयोग करती है.
- फायर प्रोटेक्शन और सेफ्टी: आग से सुरक्षा के लिए सिस्टम डिजाइन करना, उन्हें लगाना और उनकी देखभाल करना.
- बिल्डिंग ऑटोमेशन: इमारतों में स्मार्ट सिस्टम जैसे एसी कंट्रोल, कैमरे और सेंसर लगाकर काम को आसान और सुरक्षित बनाना.
यह भी पढ़ें: 76% सस्ता मिल रहा राधाकिशन दमानी-मधुसूदन केला का यह स्टॉक, रेखा झुनझुनवाला का भी है दांव, कर्ज लगभग जीरो
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
10 किलो पनीर से ऐसे बनाया ₹10000 करोड़ का साम्राज्य, अब आ रहा है IPO; 16 साल की उम्र में छोड़ा था स्कूल
₹14,807 लगाकर कमा सकते हैं ₹4,403! इलेक्ट्रॉनिक कंपनी का IPO आज से खुला, निवेश से पहले जान लें डिटेल्स
अगले हफ्ते खुलेंगे 5 बड़े IPO, ₹7,400 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी
