बाजार की फ्लैट शुरुआत, निफ्टी 24000 के ऊपर, IT शेयरों में जमकर खरीदारी; 14 पैसे मजबूत खुला रुपया
सेंसेक्स के शेयरों में BEL सबसे अधिक गिरने वाला शेयर रहा, जिसमें करीब 2.4 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई. दूसरी ओर TCS, Infosys और Tech Mahindra सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे. ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई. वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.03 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा.

Stock Market Opening Bell : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लगभग फ्लैट रही. सुबह कारोबार के दौरान सेंसेक्स 14.95 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 76,850.73 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 6.65 अंक यानी 0.03 फीसदी बढ़कर 24,002.60 के स्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में 1,192 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,013 शेयरों में गिरावट रही और 182 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते दिखे.
IT शेयरों में खरीदारी
निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में Infosys, TCS, Tech Mahindra, HCL Tech और Cipla के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. वहीं, Bharat Electronics (BEL), Coal India, Power Grid Corporation, NTPC और Reliance Industries के शेयर दबाव में रहे.
BEL सबसे बड़ा लूजर
सेंसेक्स के शेयरों में BEL सबसे अधिक गिरने वाला शेयर रहा, जिसमें करीब 2.4 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई. दूसरी ओर TCS, Infosys और Tech Mahindra सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का हाल
ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई. वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.03 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा.
आज आएंगे इन कंपनियों के Q1 नतीजे
आज कई बड़ी और मिडकैप कंपनियां जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी करेंगी. इनमें AGI Greenpac, Ambuja Cements, Birlasoft, Cemindia Projects, Cholamandalam Investment and Finance Company, City Union Bank, DCM Shriram, Deep Industries, Equitas Small Finance Bank, Hindustan Unilever, Indoco Remedies, Larsen & Toubro, Navneet Education, Netweb Technologies India, Paradeep Phosphates, Pfizer, PTC India Financial Services, The Phoenix Mills, Pine Labs, Radico Khaitan, Rossell Techsys, RPG Life Sciences, Sanofi Consumer Healthcare India, S H Kelkar and Company, Sirca Paints India, Sundaram-Clayton, Supreme Industries, Suzlon Energy, Tata Capital, TTK Prestige, Varun Beverages और VST Industries शामिल हैं.
IPO बाजार में भी रहेगी हलचल
- प्राइमरी मार्केट में आज Poojaa Precision Engg IPO निवेशकों के लिए खुल गया है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसके जरिए कंपनी 159.83 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
- वहीं Propshop Events & Exhibitions और Advance Technoforge के SME IPO आज दूसरे दिन के लिए खुले हैं.
- इसके अलावा, Silverstorm Parks & Resorts IPO के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 82.43 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
रुपये की मजबूत शुरुआत
मंगलवार को भारतीय रुपया भी मजबूती के साथ खुला. डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 95.75 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 95.89 पर बंद हुआ था.
कच्चा तेल 90 डॉलर के नीचे
तेल की कीमतों में अब नरमी देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड करीब 87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो बाजार के लिए थोड़ी राहत भरी है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:01 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 48 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 2700 अंकों से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 0.11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.28 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 4 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
सोमवार को कैसा रहा था बाजार?
भारतीय शेयर बाजार ने पिछले कारोबारी सत्र में लगातार पांच दिनों से जारी गिरावट पर विराम लगाते हुए जोरदार वापसी दर्ज की थी. सोमवार को सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02 फीसदी) की बढ़त के साथ 76,835.78 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 228.50 अंक (0.96 फीसदी) चढ़कर 23,995.95 के स्तर पर पहुंच गया. पूरे बाजार में खरीदारी का मजबूत माहौल देखने को मिला. कारोबार के अंत में 2,646 शेयर हरे निशान में बंद हुए, 1,530 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 176 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए थे.
इसे भी पढ़ें- AI चिप्स का जलवा! एशिया का सबसे बड़ा IPO बना सुपरहिट, Shanghai में लिस्ट होते ही 500% उछले शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.