बाजार गिरकर खुला, सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा टूटा, रुपया कमजोर होकर खुला; जानें किस वजह से निवेशक अलर्ट?

निफ्टी में शुरुआती कारोबार के दौरान Infosys, TCS, Tech Mahindra, HCL Technologies और Hindalco के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं Bajaj Finance, Eternal, Bajaj Finserv, Apollo Hospitals और Bharat Electronics टॉप लूजर शेयरों में शामिल रहे.

शेयर बाजार में गिरावट. Image Credit: Tv9

Stock Market Opening Bell : मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन बढ़ने से सेंटीमेंट कमजोर हुआ, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला. सुबह 9:18 बजे तक सेंसेक्स 437.97 अंक यानी 0.59 प्रतिशत गिरकर 73,829.37 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 134.30 अंक यानी 0.57 प्रतिशत टूटकर 23,259.70 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार की कमजोरी केवल प्रमुख इंडेक्स तक सीमित नहीं रही. निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. इस दौरान 606 शेयरों में बढ़त, 944 शेयरों में गिरावट और 103 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते दिखे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी के आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली.

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी में शुरुआती कारोबार के दौरान Infosys, TCS, Tech Mahindra, HCL Technologies और Hindalco के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं Bajaj Finance, Eternal, Bajaj Finserv, Apollo Hospitals और Bharat Electronics टॉप लूजर शेयरों में शामिल रहे.

ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ी चिंता

ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ चल रही वार्ताओं को रोक देगा और इजरायल तथा लेबनान के बीच सीजफायर उल्लंघन के मुद्दे पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर सकता है. तेहरान ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक इजरायल लेबनान से अपनी सेना नहीं हटाता, तब तक कोई नई बातचीत नहीं होगी. दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि तेहरान के साथ बातचीत जारी रहती है या नहीं.

रुपया मामूली कमजोरी के साथ खुला

भारतीय रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले हल्की कमजोरी के साथ खुला. रुपया 95.05 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद स्तर 95 रुपये प्रति डॉलर था.

IPO अपडेट

  • मेरिट्रोनिक्स का IPO आज दूसरे दिन के लिए निवेशकों के सब्सक्रिप्शन हेतु खुला है. यह 70.03 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसमें पूरी राशि फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाई जाएगी.
  • Aureate Tradde IPO आज अंतिम दिन के लिए खुला है. कंपनी प्राइमरी मार्केट से 27.29 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर आई है. इश्यू प्राइस 70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों में गिरावट ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 182 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 1100 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 223 अंकों की मजबूती देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.67 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 152 अंकों की कमजोरी की तेजी रही.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

सोमवार को कैसा रहा था बाजार?

सोमवार, 1 जून को शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट का दबाव देखने को मिला. दिन के अंत में सेंसेक्स 508 अंक फिसलकर 74,267 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 165 अंक टूटकर 23,382 पर आ गया. कारोबार के दौरान बिकवाली और भी तेज रही. एक समय में सेंसेक्स अपने दिन के हाई से करीब 1,164 अंक और निफ्टी 376 अंक तक लुढ़क गया था. बाजार में कमजोरी के बीच सरकारी बैंक और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.