इस कंपनी पर आया बड़ा अपडेट, बोनस शेयर और स्प्लिट से शेयरों में हलचल, लगा अपर सर्किट; कर्ज लगभग जीरो!
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने FY26 में शानदार टर्नअराउंड दिखाया है. मार्च 2025 में जहां कंपनी की आय में 0.03 लाख रुपये का घाटा दर्ज हुआ था, वहीं मार्च 2026 में कंपनी ने 3,311 लाख रुपये का मुनाफा दर्ज किया. इसी तरह कंपनी का नेट प्रॉफिट 21.73 लाख रुपये से बढ़कर 1,499.70 लाख रुपये पहुंच गया.
गिरते बाजार में Kalind Limited के शेयरों में मंगलवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी द्वारा बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट पर विचार करने की घोषणा के बाद शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया. कंपनी के शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 94.78 रुपये पर पहुंच गए, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 90.27 रुपये पर बंद हुआ था. सबसे अहम बात ये है कि कंपनी पर कर्ज नाममात्र का है.
क्या है बड़ा अपडेट?
Kalind Limited ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 3 जून 2026 को होने वाली बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा. कंपनी का बोर्ड इक्विटी शेयरधारकों के लिए Bonus Shares जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा और जरूरत पड़ने पर इसकी सिफारिश भी कर सकता है. हालांकि यह फैसला रेगुलेटरी मंजूरियों और अन्य आवश्यक स्वीकृतियों के अधीन रहेगा. इसके अलावा बोर्ड कंपनी के इक्विटी शेयरों के Subdivision/Stock Split के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी की गई सूचना में शामिल अन्य सभी विवरण, जैसे ट्रेडिंग विंडो बंद रहने की अवधि, पहले की तरह ही लागू रहेंगे.
नतीजों में जबरदस्त सुधार
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने FY26 में शानदार टर्नअराउंड दिखाया है. मार्च 2025 में जहां कंपनी की आय में 0.03 लाख रुपये का घाटा दर्ज हुआ था, वहीं मार्च 2026 में कंपनी ने 3,311 लाख रुपये का मुनाफा दर्ज किया. इसी तरह कंपनी का नेट प्रॉफिट 21.73 लाख रुपये से बढ़कर 1,499.70 लाख रुपये पहुंच गया.
कंपनी के बारे में
कंपनी की शुरुआत 1995 में M. B. Parikh Finstocks Limited के नाम से हुई थी और उस समय इसका मुख्य कारोबार वित्तीय ब्रोकिंग था. साल 2020 में प्रमोटर बदलने के बाद कंपनी ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया और रियल एस्टेट व इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर फोकस बढ़ाया.
क्या काम करती है कंपनी?
Kalind Limited भारत और विदेशों में जमीन तथा अन्य संपत्तियों के अधिग्रहण और विकास का काम करती है. इसके अलावा कंपनी सिविल और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी सक्रिय है. इसमें सड़क, पुल, बंदरगाह, बांध, पावर प्लांट और जल आपूर्ति परियोजनाओं का निर्माण, मरम्मत और रखरखाव शामिल है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में तहलका मचा रहा ये शेयर! 18% की आई रैली, 52-वीक लो से लगातार भाग रहा स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस पेनी स्टॉक ने दिखाया दम! रेवेन्यू 73% उछला, कंपनी फिर मुनाफे में लौटी; रडार पर रखें शेयर
Stocks to Watch: Wipro, Ola Electric समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी खास हलचल!
इन 3 शेयरों पर खरीदारी की सलाह, ब्रोकरेज ने दिए नए टारगेट; 2 जून को लगाएं दांव; जानें डिटेल
