लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 146 अंक टूटा, निफ्टी 24200 के ऊपर, IT शेयरों ने फिर संभाला मोर्चा

निफ्टी 50 में Infosys, Tech Mahindra, ONGC, Hindalco और HCL Technologies के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. वहीं, UltraTech Cement, Adani Ports, Asian Paints, Eternal और InterGlobe Aviation के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला.

NSE Image Credit: Getty image

Stock Market Opening Bell : गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की. रियल्टी, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 146.02 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 77,508.58 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 36.85 अंक यानी 0.15 फीसदी टूटकर 24,213.35 पर पहुंच गया. बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान 950 शेयरों में तेजी, 1,275 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 163 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली, जिससे बाजार को थोड़ा सपोर्ट मिला.

निफ्टी के गेनर-लूजर

निफ्टी 50 में Infosys, Tech Mahindra, ONGC, Hindalco और HCL Technologies के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. वहीं, UltraTech Cement, Adani Ports, Asian Paints, Eternal और InterGlobe Aviation के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला.

आज आएंगे इन कंपनियों के Q1 नतीजे

आज कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Aarti Industries, Archean Chemical Industries, Ajanta Pharma, Alivus Life Sciences, Apollo Pipes, AWL Agri Business, Bajaj Finance, Chambal Fertilisers & Chemicals, Data Patterns (India), Deepak Fertilisers & Petrochemicals Corporation, Exide Industries, Gillette India, Go Fashion (India), Honda India Power Products, Hyundai Motor India, ICRA, Indegene, Indian Railway Finance Corporation (IRFC), JBM Auto, LIC Housing Finance, LT Foods, Mahindra & Mahindra, Mankind Pharma, Mazagon Dock Shipbuilders, Global Health, Mahanagar Gas, Niva Bupa Health Insurance Company, National Securities Depository (NSDL), Nucleus Software Exports, Nuvama Wealth Management, Pricol, PSP Projects, Quick Heal Technologies, RailTel Corporation of India, Rainbow Children’s Medicare, Swiggy, Tata Steel, Transport Corporation of India, Thermax, Torrent Pharmaceuticals, Vedanta और Westlife Foodworld शामिल हैं.

IPO अपडेट

आज निवेशकों के लिए दो नए मेनबोर्ड IPO खुल रहे हैं. MV Electrosystems का IPO 290 करोड़ रुपये का है, जबकि Juniper Green Energy का IPO 1,800 करोड़ रुपये का है. इसके अलावा, Dhaval Packaging और Oneindig Technologies के IPO भी आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं.

वहीं, Manipal Health Enterprises का IPO आज दूसरे दिन और H.R. Hygiene Products का IPO भी दूसरे दिन निवेशकों के लिए खुला रहेगा.

आज इन कंपनियों की होगी बाजार में लिस्टिंग

आज Xtranet Technologies, Indo-MIM और Lohia Corp के शेयर शेयर बाजार में डेब्यू करेंगे. निवेशकों की नजर इन कंपनियों की लिस्टिंग पर भी रहेगी.

रुपये की शुरुआत मजबूत

गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 95.58 पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 95.64 पर बंद हुआ था. यानी आज रुपये ने हल्की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

एशियाई बाजारों का अपडेट

  • गिफ्ट निफ्टी 39 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 600 अंकों से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.38 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में करीब 0.26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

कैसा रहा था कल का बाजार?

29 जुलाई के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ. IT, मेटल, बैंकिंग और FMCG शेयरों में खरीदारी के दम पर बाजार ने मजबूत बढ़त दर्ज की. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 888.68 अंक यानी 1.16 फीसदी चढ़कर 77,654.60 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 264.85 अंक यानी 1.10 फीसदी की तेजी के साथ 24,250.20 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. इस दौरान 2,460 शेयरों में तेजी, 1,597 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 177 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए थे.

इसे भी पढ़ें- 10 रुपये से कम के इस शेयर में लगा अपर सर्किट! Q1 में 429% बढ़ा मुनाफा, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories