बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24000 के ऊपर; कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑटो शेयरों में खरीदारी
निफ्टी में Eternal, Titan और Shriram Finance टॉप गेनर शेयर रहे. ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का रुख देखने को मिला. Nifty MidCap 0.68 फीसदी और Nifty SmallCap 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.

Stock Market Opening Bell : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर निवेशकों की नजर बाजार पर बनी हुई है. इस बीच, Consumer Durables और Auto शेयरों में खरीदारी के दम पर गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. सुबह 9:19 बजे तक निफ्टी 141.35 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 24,023 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, सेंसेक्स 480 अंक यानी 0.65 फीसदी चढ़कर 76,996 के स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी के इंडेक्स में सबसे ज्यादा कमजोरी आईटी शेयरों में देखने को मिली.
IT शेयरों में दबाव
निफ्टी के गेनर और ब्रॉडर मार्केट का हाल
निफ्टी में Eternal, Titan और Shriram Finance टॉप गेनर शेयर रहे. ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का रुख देखने को मिला. Nifty MidCap 0.68 फीसदी और Nifty SmallCap 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
आज खुलेंगे ये IPO
- प्राइमरी मार्केट में भी हलचल बनी हुई है. Laser Power & Infra IPO गुरुवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 742 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
- इसके अलावा Devson Catalyst IPO और Happy Steels IPO भी आज निवेशकों के लिए खुलेंगे.
- वहीं, Kusumgar IPO गुरुवार को दूसरे दिन के लिए खुला रहेगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए 650 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. यह इश्यू पूरी तरह Offer for Sale (OFS) पर आधारित है.
रुपया फ्लैट खुला
करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.55 पर फ्लैट खुला. पिछले कारोबारी सत्र में भी रुपया इसी स्तर 95.55 पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty Consumer Durables में सबसे ज्यादा तेजी रही, जबकि Nifty IT सबसे कमजोर सेक्टर रहा और गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा.
एशियाई बाजारों का हाल ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 107 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 1214 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 221 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.60 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 0.73 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
बुधवार को कैसा रहा था बाजार?
बीते कारोबारी दिन बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,677.12 अंक (2.15 फीसदी) टूटकर 76,503.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 516.65 अंक (2.12 फीसदी) फिसलकर 23,882.05 के स्तर पर बंद हुआ. इस दौरान 1,023 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 3,070 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, 159 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), श्रीराम फाइनेंस, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) शामिल रहे. दूसरी ओर, ओएनजीसी, हिंदाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया और बजाज ऑटो बढ़त के साथ बंद होने वाले प्रमुख शेयर रहे.
इसे भी पढ़ें- नहीं थम रही इस स्टॉक में तेजी, 6 महीने में 52% भागे शेयर, आशीष कचोलिया ने भी लगाया है पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.