एंटी डंपिंग ड्यूटी बनेगी गेमचेंजर? सरकार के एक कदम से चमके केमिकल शेयर; 12% तक की आई रैली
Balaji Amines का शेयर कारोबार के दौरान 2,305.40 रुपये तक पहुंच गया, जिससे यह BSE स्मॉलकैप इंडेक्स के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में शामिल हो गया. साल 2026 में अब तक यह शेयर 105.5 फीसदी का शानदार रिटर्न दे चुका है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 7,400 करोड़ रुपये है.

बुधवार के कारोबार में Balaji Amines और Alkyl Amines Chemicals के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. चीन, यूरोपीय यूनियन, सऊदी अरब और ताइवान से आने वाले एथिलीन डायमाइन (Ethylene Diamine) के सस्ते आयात पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश के बाद निवेशकों का भरोसा इन कंपनियों पर बढ़ा है. इसी उम्मीद में Balaji Amines का शेयर करीब 12 फीसदी तक उछल गया, जबकि Alkyl Amines Chemicals में 8 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई.
Balaji Amines में 12 फीसदी की छलांग
Balaji Amines का शेयर कारोबार के दौरान 2,305.40 रुपये तक पहुंच गया, जिससे यह BSE स्मॉलकैप इंडेक्स के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में शामिल हो गया. साल 2026 में अब तक यह शेयर 105.5 फीसदी का शानदार रिटर्न दे चुका है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 7,400 करोड़ रुपये है.
Alkyl Amines में भी जोरदार तेजी
Alkyl Amines Chemicals का शेयर भी करीब 8 फीसदी चढ़कर 1,939.70 रुपये तक पहुंच गया. साल 2026 में अब तक इस शेयर में करीब 19 फीसदी की बढ़त आ चुकी है. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 9,840 करोड़ रुपये है.
एंटी-डंपिंग ड्यूटी से क्यों बढ़ी उम्मीद?
सरकार ने चीन, यूरोपीय संघ, सऊदी अरब और ताइवान से आयात होने वाले एथिलीन डायमाइन पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है. जांच में पाया गया कि इन देशों से कम कीमत पर होने वाले आयात से घरेलू कंपनियों को नुकसान पहुंच रहा है. यदि वित्त मंत्रालय इस सिफारिश को मंजूरी देता है, तो सस्ते आयात पर रोक लगेगी और भारतीय कंपनियों की कीमत तय करने की क्षमता मजबूत होगी.
एथिलीन डायमाइन का इस्तेमाल कहां होता है?
एथिलीन डायमाइन एक महत्वपूर्ण केमिकल इंटरमीडिएट है, जिसका इस्तेमाल फार्मा, एग्रोकेमिकल, रेजिन, कोटिंग्स और कई स्पेशलिटी केमिकल्स के निर्माण में किया जाता है. ऐसे में एंटी डंपिंग ड्यूटी लागू होने पर घरेलू Amines और स्पेशलिटी केमिकल कंपनियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है.
Balaji Amines के नतीजे भी रहे मजबूत
Balaji Amines के हालिया मार्च तिमाही के नतीजे भी काफी मजबूत रहे. कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 58 फीसदी बढ़कर 94 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि नेट प्रॉफिट भी 58 फीसदी बढ़कर 63 करोड़ रुपये रहा. बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और मार्जिन में सुधार के चलते कंपनी के प्रदर्शन में यह मजबूती देखने को मिली. ऐसे में मजबूत वित्तीय नतीजों और एंटी-डंपिंग ड्यूटी की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ा दिया है.
इसे भी पढ़ें- इस नवरत्न कंपनी पर आज से रखें पैनी नजर! FPO से ₹1500 करोड़ जुटाने का प्लान, ₹130 है शेयरों की कीमत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.