गिरते बाजार में गोली की रफ्तार से भागा ये शेयर! QIP को मिली मंजूरी, 3 महीने में 105% चढ़ा स्टॉक
IdeaForge Technology ने बताया कि उसकी फंडरेजिंग कमेटी ने 7 जुलाई 2026 से QIP इश्यू खोलने को मंजूरी दे दी है. इससे पहले कंपनी के शेयरधारकों ने 4 जुलाई 2026 को पोस्टल बैलेट के जरिए इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.
बुधवार के कारोबार में IdeaForge Technology के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के बोर्ड द्वारा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने की प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी मिलने के बाद शेयर में करीब 5 फीसदी तक की तेजी आई. कंपनी का शेयर इंट्राडे में 876.95 रुपये तक पहुंच गया. हालांकि, बाद में इसमें कुछ मुनाफावसूली हुई और शेयर करीब 855 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले 3 महीने में इसमें 105 फीसदी की रैली देखने को मिली है.
QIP को मिली मंजूरी
IdeaForge Technology ने बताया कि उसकी फंडरेजिंग कमेटी ने 7 जुलाई 2026 से QIP इश्यू खोलने को मंजूरी दे दी है. इससे पहले कंपनी के शेयरधारकों ने 4 जुलाई 2026 को पोस्टल बैलेट के जरिए इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.
कमेटी ने सेबी के ICDR नियमों के तहत 835.86 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस भी तय किया है. कंपनी जरूरत पड़ने पर इस फ्लोर प्राइस पर अधिकतम 5 फीसदी तक का डिस्काउंट भी दे सकती है, बशर्ते शेयरधारकों की मंजूरी मिल जाए. अंतिम इश्यू प्राइस बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के साथ चर्चा के बाद तय किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि इस फंड जुटाने से उसकी पूंजी मजबूत होगी और भविष्य की ग्रोथ तथा रणनीतिक योजनाओं को गति मिलेगी.
कारोबार में मजबूत पकड़
IdeaForge Technology भारत की प्रमुख ड्रोन कंपनियों में शामिल है और पिछले 19 वर्षों से मानव रहित विमान (UAV) बनाने के कारोबार में सक्रिय है. अब तक कंपनी 9.5 लाख से ज्यादा ड्रोन मिशन पूरे कर चुकी है. इसके ड्रोन DGCA से प्रमाणित हैं, भारतीय सेना के उपयोग के लिए DGAQA से मंजूर हैं और NATO का NSN मान्यता भी प्राप्त कर चुके हैं.
कंपनी क्या करती है?
IdeaForge Technology भारत की एक बड़ी ड्रोन बनाने वाली कंपनी है. यह सेना, सुरक्षा एजेंसियों और सरकारी विभागों के लिए ड्रोन तैयार करती है. इसके अलावा कंपनी के ड्रोन का इस्तेमाल आपदा राहत, खेती, जमीन की नाप-जोख और बड़े इलाकों की निगरानी जैसे कामों में भी होता है. कंपनी पिछले 18 साल से ड्रोन बना रही है. इसकी खास बात यह है कि ड्रोन बनाने में इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर तकनीक और सॉफ्टवेयर भारत में ही तैयार किए जाते हैं. इससे विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम रहती है.
इसे भी पढ़ें- इस नवरत्न कंपनी पर आज से रखें पैनी नजर! FPO से ₹1500 करोड़ जुटाने का प्लान, ₹130 है शेयरों की कीमत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
एंटी डंपिंग ड्यूटी बनेगी गेमचेंजर? सरकार के एक कदम से चमके केमिकल शेयर; 12% तक की आई रैली
ग्रीन हाइड्रोजन पर भारत का 8 लाख करोड़ रुपये का दांव, इन 3 कंपनियों पर रखें नजर; जानें शेयर का हाल
क्रूड की बढ़ती कीमतों से बिगड़ा सेंटीमेंट, BPCL, HPCL, IndiGo और Asian Paints में 4% तक आई गिरावट
