Adani Ent QIP Oversubscribed: ₹10000 करोड़ मांगे, ₹38,000 करोड़ मिले…अदाणी ने ऐसा क्या कर दिया?

अडानी एंटरप्राइजेज के हालिया क्यूआईपी (Qualified Institutional Placement) को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. कंपनी ने पहले ₹10,000 करोड़ जुटाने की योजना बनाई थी, लेकिन भारी मांग के कारण इसे बढ़ाकर ₹15,000 करोड़ कर दिया. इस इश्यू को लगभग 3.8 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें बड़े घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने हिस्सा लिया. इससे यह संकेत मिलता है कि लंबे समय से निवेशकों का कंपनी पर भरोसा मजबूत बना हुआ है। हालांकि, शेयर पहले ही पिछले कुछ महीनों में अच्छी तेजी दिखा चुका है, इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि अब इसमें कुछ समय तक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव या कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है.

तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, अडानी एंटरप्राइजेज के लिए ₹3,230–₹3,240 का स्तर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस माना जा रहा है. यदि शेयर इस स्तर के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो आगे नई तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं, अगर शेयर नीचे आता है तो बेहतर स्तर पर खरीदारी का मौका मिल सकता है. विशेषज्ञों की पसंद में अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन और अडानी पावर प्रमुख हैं, जबकि अडानी पोर्ट्स को भी मजबूत विकल्प माना गया है. निवेशकों को जल्दबाजी में ऊंचे भाव पर खरीदारी करने के बजाय सही स्तर का इंतजार करना चाहिए और हमेशा स्टॉप लॉस के साथ ही निवेश करना चाहिए.

Short Videos