2759% तक का मल्टीबैगर रिटर्न, 2026 में 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ी कमाई; आपके पोर्टफोलियो में हैं ये 3 ग्रीन एनर्जी स्टॉक?

ग्रीन एनर्जी सेक्टर की चार स्मॉल-कैप कंपनियों ACME Solar Holdings, CleanMax और KPI Green Energy ने FY26 में शानदार फॉइनेंशियल प्रदर्शन किया है. इन कंपनियों ने 56 फीसदी से 59.2 फीसदी तक रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की, जबकि नेट प्रॉफिट में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई. क्षमता विस्तार, नए प्रोजेक्ट्स और बढ़ती बिजली मांग ने इनके प्रदर्शन को मजबूत बनाया है.

ग्रीन एनर्जी स्टॉक्स Image Credit: @Grok

Green Energy Stocks: भारत में ग्रीन एनर्जी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. सरकार के रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्य, बढ़ती बिजली की मांग, सोलर और विंड प्रोजेक्ट्स में निवेश और बैटरी स्टोरेज पर बढ़ते फोकस का फायदा इस सेक्टर की कई कंपनियों को मिल रहा है. इसका असर उनके वित्तीय नतीजों में भी दिखा है. FY26 में कई स्मॉल-कैप ग्रीन एनर्जी कंपनियों ने कमाई और नेट प्रॉफिट में शानदार ग्रोथ दर्ज की. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी 3 कंपनियों के बारे में.

ACME Solar Holdings

ACME Solar Holdings ने मार्च 2026 तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 704.92 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि मार्च 2025 तिमाही में यह 539.26 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 529.29 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 358.91 करोड़ रुपये था. खास बात ये है कि खर्च बढ़ने के बावजूद कंपनी की कमाई में सुधार देखने को मिला. मार्च 2026 तिमाही में ईबीआईटीडीए 635.89 करोड़ रुपये रहा और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 527.44 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. वहीं, टैक्स से पहले कंपनी का मुनाफा 189.97 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 166.27 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसके बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 138.31 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि मार्च 2025 तिमाही में यह 122.08 करोड़ रुपये था.

कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन 24.55 फीसदी रहा, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 118.70% दर्ज किया गया. वहीं, प्रति शेयर कमाई (EPS) बढ़कर 2.27 हो गई, जो एक साल पहले 2.14 थी. हालांकि, कंपनी ने इस तिमाही में भी अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान नहीं किया.

कंपनी के शेयर का हाल ?

फिलहाल, ACME Solar Holdings का मार्केट कैप करीब 26,232 करोड़ रुपये है. 8 जुलाई को सुबह 10:25 बजे तक कंपनी का शेयर 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 371 रुपये पर कारोबार कर रहा. पिछले 52 हफ्तों में शेयर ने 398 रुपये का हाई लेवल और 196 का लो लेवल छुआ है. कंपनी का पी/ई अनुपात 52.8 है, जबकि बुक वैल्यू 83.5 रुपये प्रति शेयर है. वहीं, रिटर्न ऑन इक्विटी 10.4% और रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड 8.89% दर्ज किया गया है. कंपनी का फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर है.

46 फीसदी का दिया रिटर्न

कंपनी का शेयर लगातार निवेशकों को अच्छा रिटर्न देता रहा है. पिछले 6 महीनों में शेयर ने 60 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, एक साल में इसमें 43 फीसदी से ज्यादा और 5 साल में 46 फीसदी का रिटर्न मिला है.

CleanMax या Clean Max Enviro Energy Solutions

CleanMax देश की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है. कंपनी कॉरपोरेट ग्राहकों को लंबी अवधि के पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) के जरिए बिजली सप्लाई करती है. Amazon, Adobe, Volvo और Tata Motors जैसी कंपनियां इसकी ग्राहक हैं. कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया है. कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 639.58 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि मार्च 2025 तिमाही में यह 495.14 करोड़ रुपये था. इसी दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 566.71 करोड़ रहा, जो एक साल पहले 473.32 करोड़ रुपये था.

हालांकि खर्च बढ़ने के बावजूद कंपनी की कमाई में सुधार देखने को मिला. मार्च 2026 तिमाही में ईबीआईटीडीए 349.74 करोड़ रहा, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 255.44 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. वहीं, टैक्स से पहले कंपनी का मुनाफा 75.26 करोड़ रहा, जो मार्च 2025 तिमाही के 26.21 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है. कंपनी का नेट प्रॉफिट भी बढ़कर 45.40 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 17.23 करोड़ रुपये था.

कंपनी के शेयर का हाल?

फिलहाल, Clean Max Enviro Energy Solutions का मार्केट कैप 15,062 करोड़ रुपये है. 8 जुलाई को सुबह 10:39 बजे तक कंपनी का शेयर 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 1,285 रुपये पर कारोबार कर रहा था. कंपनी का पी/ई रेशियो 238 है, जबकि बुक वैल्यू 396 प्रति शेयर है. वहीं, रिटर्न ऑन इक्विटी 1.76% और रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड 6.16% दर्ज किया गया है. कंपनी का फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है. फिलहाल कंपनी डिविडेंड नहीं देती .

कितने फीसदी का रिटर्न

कंपनी के शेयर ने पिछले 1 महीने में 45 फीसदी, 6 महीने में 33 फीसदी और 5 साल में 32 फीसदी का रिटर्न दिया है.

KPI Green Energy Limited

गुजरात की KPI Green Energy सोलर, विंड और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स के साथ IPP और CPP मॉडल पर काम करती है. कंपनी अब बैटरी स्टोरेज और पावर ट्रेडिंग में भी विस्तार कर रही है. FY26 कंपनी के लिए लगातार आठवीं तिमाही रही, जब उसने रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज किया. इस दौरान उसका प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो बढ़कर करीब 6.26 GW पहुंच गया, जो FY25 के मुकाबले 1.5 गुना से ज्यादा है. FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 56 फीसदी बढ़कर 2,742 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 57 फीसदी बढ़कर 509 करोड़ रुपये रहा. GUVNL, SJVN और Adani Group से मिले नए प्रोजेक्ट्स ने कंपनी की ग्रोथ को और मजबूती दी.

शेयर का हाल?

KPI Green Energy का मार्केट कैप 7,967 करोड़ रुपये है. 8 जुलाई को सुबह 10:45 बजे तक कंपनी का शेयर 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 403 रुपये पर कारोबार कर रहा है. पिछले 52 हफ्तों में शेयर ने 563 का हाई और 336 का लो लेवल छुआ है. कंपनी का पी/ई अनुपात 16.8 है, जबकि बुक वैल्यू 154 रुपये प्रति शेयर है. वहीं, रिटर्न ऑन इक्विटी 17.4% और रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड 13.8% है. कंपनी का फेस वैल्यू 5 रुपये प्रति शेयर है. इसके अलावा, कंपनी की डिविडेंड यील्ड 0.17% है. वैसे तो कंपनी का शेयर 6 और 1 साल में दबाव में रहा जबकि लॉन्ग टर्म यानी 5 साल में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी के शेयर ने पांच साल में 2759 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- बाजार गिरा, सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24300 के नीचे आया, ऑटो शेयरों में बिकवाली

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.