Ambuja Cements से ₹18 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही इस शेयर में लगा अपर सर्किट, जानें क्या काम करती है कंपनी
Raunaq International को Ambuja Cements से 18.10 करोड़ रुपये के दो नए ऑर्डर मिले हैं. इन ऑर्डर के तहत महाराष्ट्र में रॉ वाटर पाइपलाइन प्रोजेक्टओं का काम किया जाएगा. खबर के बाद कंपनी के शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया. दोनों प्रोजेक्टओं को 10 महीने में पूरा करना है.
Ambuja Cements से 18.10 करोड़ रुपये के दो नए ऑर्डर मिलने के बाद Raunaq International के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. बुधवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ बंद हुआ. दोनों ऑर्डर महाराष्ट्र में रॉ वाटर पाइपलाइन प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, जिन्हें 10 महीने में पूरा करना है. इस ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी.
Ambuja Cements से मिले दो नए ऑर्डर
Raunaq International ने शेयर मार्केट को दी जानकारी में बताया कि उसे Ambuja Cements से दो लेटर ऑफ अवार्ड मिले हैं. इन दोनों ऑर्डर की कुल कीमत 18.10 करोड़ रुपये है. यह अमाउंट टैक्स से अलग है. दोनों प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित मराठा प्रोजेक्ट के लिए हैं. कंपनी का कहना है कि इन ऑर्डर से उसके इंजीनियरिंग कारोबार को मजबूती मिलेगी.
10 महीने में पूरा होगा काम
पहला ऑर्डर 10.85 करोड़ रुपये का है. इसके तहत रॉ वाटर पाइपलाइन और उससे जुडे इक्विपमेंट की सप्लाई, इंस्टालेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम किया जाएगा. दूसरा ऑर्डर 7.25 करोड़ रुपये का है. इसमें पाइपलाइन और इक्विपमेंट की इंस्टालेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है. दोनों प्रोजेक्ट को 10 महीने में पूरा करना होगा.
शेयर में दिखी तेज खरीदारी
बडे़ ऑर्डर की खबर आने के बाद कंपनी के शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 28.09 रुपये पर पहुंच गया. पिछले पांच कारोबारी सत्र में शेयर करीब 10 फीसदी चढ़ चुका है. हालांकि पिछले एक महीने में इसमें लगभग 8.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी का 52 सप्ताह का हाई लेवल 98.80 रुपये और लो लेवल 24.72 रुपये रहा है.
सीमेंट सेक्टर में बढ़ रहा निवेश
देश में हाउसिंग, सड़क, रेलवे और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में तेजी से निवेश हो रहा है. इसके चलते सीमेंट कंपनियां अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ा रही हैं. नई इकाइयों के लिए पाइपलाइन और अन्य यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग भी बढ़ रही है. ऐसे में इंजीनियरिंग और ईपीसी सर्विस देने वाली कंपनियों के लिए नए अवसर बन रहे हैं.
यह भी पढ़ें- एंटी डंपिंग ड्यूटी बनेगी गेमचेंजर? सरकार के एक कदम से चमके केमिकल शेयर; 12% तक की आई रैली
कंपनी के कारोबार को मिलेगा फायदा
नए ऑर्डर मिलने से Raunaq International की ऑर्डर बुक मजबूत होगी. इससे आने वाले महीनों में कंपनी की इनकम और कारोबार को सहारा मिलने की उम्मीद है. अगर कंपनी समय पर इन प्रोजेक्टओं को पूरा करती है तो उसे भविष्य में भी बडे़ इंडस्ट्रियल कस्टमर से नए ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹939 करोड़ के ऑर्डर का दम! शेयर मार्केट में गिरावट के बीच INOX इंडिया के स्टॉक ने भरी उड़ान, आई इतनी तेजी
₹10 से कम के इस पेनी स्टॉक में आई जबरदस्त तेजी, कर्ज घटाने की खबर से शेयर ने पकड़ी रफ्तार; रखें रडार पर
इस कर्ज मुक्त स्टॉक का धमाका! 7 दिनों में 39% चढ़े शेयर, प्रमोटरों ने भी बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर
