5 साल में 2261% रिटर्न देने वाला शेयर फिर दौड़ा, RITES से ऑर्डर मिलते ही आई तेजी; निवेशक रखें नजर
RITES लिमिटेड से ऑर्डर मिलने के बाद सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. कंपनी AI आधारित PARAKH प्लेटफॉर्म तैयार करेगी, जिसका इस्तेमाल बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के DPR वैल्यूएशन में होगा. पिछले 5 वर्षों में यह स्मॉलकैप शेयर 2261 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है.
Silver Touch Technologies: आईटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सरकारी कंपनी RITES लिमिटेड से बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बाद कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में 4 फीसदी से अधिक उछल गया. कंपनी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्लेटफॉर्म तैयार करेगी, जिसका इस्तेमाल देश की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के वैल्यूएशन में किया जाएगा. इस खबर के बाद निवेशकों की दिलचस्पी शेयर में बढ़ गई है.
शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी
बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज का शेयर बीएसई पर 4.88 फीसदी तक उछलकर 189.90 रुपये पर पहुंच गया. सुबह करीब 10:05 बजे कंपनी का शेयर 3.87 फीसदी की बढ़त के साथ 188.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था. सरकारी कंपनी से मिला यह नया ऑर्डर निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. दोपहर 12:30 बजे तक कंपनी का शेयर 4.22 फीसदी की बढ़त के साथ 188 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
RITES से मिला बड़ा ऑर्डर
सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसे सरकारी कंपनी RITES लिमिटेड से PARAKH नाम के AI आधारित डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अप्रेजल एंड इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के डिजाइन, डेवलपमेंट और इम्प्लीमेंटेशन का ऑर्डर मिला है.

कंपनी के मुताबिक, यह प्लेटफॉर्म देश की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, जैसे रेलवे, हाईवे, ब्रिज, पोर्ट, एयरपोर्ट, मेट्रो और टनल की डीपीआर का वैल्यूएशन करने में मदद करेगा. यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करेगा और इसमें किसी बाहरी डेटा पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी.
AI प्लेटफॉर्म पर रहेगा फोकस
कंपनी का कहना है कि यह भारत सरकार के नवरत्न उपक्रम के लिए पूरी तरह सेल्फ-होस्टेड मल्टी-मॉडल AI प्लेटफॉर्म विकसित करने वाली शुरुआती भारतीय आईटी कंपनियों में शामिल हो गई है. इस प्लेटफॉर्म में लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स, 500 नियमों पर आधारित इंजीनियरिंग वैलिडेशन इंजन और चार स्तर की हैलुसिनेशन प्रिवेंशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा.
शानदार रहा शेयर का प्रदर्शन
सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. बीते 3 महीनों में कंपनी का शेयर करीब 48 फीसदी चढ़ चुका है. वहीं, पिछले 6 महीनों में इसमें लगभग 16 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. अगर लंबी अवधि की बात करें तो पिछले एक साल में इस स्मॉलकैप शेयर ने करीब 152 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले 5 वर्षों में कंपनी का शेयर करीब 2261 फीसदी उछल चुका है.
यह भी पढ़ें: ग्रीन हाइड्रोजन पर भारत का 8 लाख करोड़ रुपये का दांव, इन 3 कंपनियों पर रखें नजर; जानें शेयर का हाल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Ambuja Cements से ₹18 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही इस शेयर में लगा अपर सर्किट, जानें क्या काम करती है कंपनी
₹10 से कम के इस पेनी स्टॉक में आई जबरदस्त तेजी, कर्ज घटाने की खबर से शेयर ने पकड़ी रफ्तार; रखें रडार पर
इस कर्ज मुक्त स्टॉक का धमाका! 7 दिनों में 39% चढ़े शेयर, प्रमोटरों ने भी बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर
