मल्टीबैगर शेयर का जलवा बरकरार! QIP ऐलान के बाद फिर लगा अपर सर्किट, 5 महीने में दे चुका 600% रिटर्न
Sterlite Technologies का शेयर हाल के महीनों में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है. कंपनी के शेयर ने पिछले 5 महीनों में करीब 600 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है, जिसके चलते बाजार की नजर इस काउंटर पर बनी हुई है.

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में पॉजिटिव माहौल के बीच Sterlite Technologies (STL) के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 613.35 रुपये पर पहुंच गए. शेयर में यह तेजी कंपनी द्वारा Qualified Institutions Placement (QIP) लॉन्च करने की घोषणा के बाद आई है. बीते 5 महीने में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 600 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
STL ने खोला QIP इश्यू
Sterlite Technologies ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड की Authorisation and Allotment Committee ने 24 जून 2026 से QIP इश्यू खोलने को मंजूरी दे दी है. यह पूंजी जुटाने की प्रक्रिया SEBI के ICDR नियमों के तहत की जा रही है. इसके लिए कंपनी ने पात्र Qualified Institutional Buyers (QIBs) से बोलियां आमंत्रित करने हेतु प्रारंभिक प्लेसमेंट दस्तावेज और आवेदन पत्र को भी मंजूरी दी है.
613.69 रुपये तय किया फ्लोर प्राइस
कंपनी ने QIP के लिए 613.69 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है. यह कीमत SEBI ICDR Regulations के Regulation 176(1) के अनुसार निर्धारित की गई है.
5 फीसदी तक डिस्काउंट देने की भी मंजूरी
Sterlite Technologies ने कहा है कि वह फ्लोर प्राइस पर अधिकतम 5 फीसदी तक का डिस्काउंट भी दे सकती है. इसकी मंजूरी कंपनी को पहले ही मिल चुकी है, जब 16 जून 2026 को शेयरधारकों ने विशेष प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. यदि कंपनी पूरा 5 फीसदी डिस्काउंट देती है तो संभावित इश्यू प्राइस करीब 583 रुपये प्रति शेयर हो सकता है. हालांकि अंतिम कीमत निवेशकों की मांग और बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के साथ चर्चा के बाद तय होगी.
संस्थागत निवेशकों से जुटाएगी पूंजी
कंपनी ने QIP के लिए 24 जून 2026 को “Relevant Date” तय किया है. यह फंड जुटाने की प्रक्रिया Companies Act, 2013 और SEBI ICDR Regulations के तहत की जा रही है. इसके लिए कंपनी को 29 अप्रैल 2026 को बोर्ड से और 16 जून 2026 को शेयरधारकों से मंजूरी मिल चुकी है. अप्रैल 2024 में भी कंपनी ने QIP के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाए थे. उस समय 113.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 8.84 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए गए थे.
5 महीने में करीब 600 फीसदी रिटर्न
Sterlite Technologies का शेयर हाल के महीनों में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है. कंपनी के शेयर ने पिछले 5 महीनों में करीब 600 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है, जिसके चलते बाजार की नजर इस काउंटर पर बनी हुई है.
कंपनी का कारोबार
Sterlite Technologies Limited (STL) दूरसंचार और डिजिटल नेटवर्क सॉल्यूशन सेक्टर की प्रमुख कंपनी है. कंपनी ऑप्टिकल फाइबर, ऑप्टिकल फाइबर केबल, स्पेशलिटी केबल और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी उत्पादों का निर्माण करती है.
इसे भी पढ़ें- अधिग्रहण की खबर से चमका ये शेयर, 9 फीसदी तक आई रैली, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.