Closing bell: गिरकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 702 अंक फिसला, निफ्टी 23900 के नीचे, बुरी तरह टूटे ऑटो शेयर
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो पावर, डिफेंस और टेलीकॉम को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए. FMCG, ऑटो, IT, एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में रहा, जहां Nifty Midcap 100 और Nifty Smallcap 100 दोनों इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
भारतीय शेयर बाजार 13 अप्रैल को कमजोरी के साथ बंद हुआ. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1700 अंक तक गिर गया था. हालांकि, बाद में बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली. दिन के अंत में सेंसेक्स 702.68 अंक या 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 76,847.57 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 207.95 अंक या 0.86 फीसदी टूटकर 23,842.65 पर क्लोज हुआ. मार्केट ब्रेड्थ की बात करें तो कुल 1716 शेयरों में बढ़त, जबकि 2453 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. 188 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए.
कौन से ऑटो शेयर सबसे ज्यादा गिरे?
| शेयर | करंट भाव ( रुपये में ) | बदलाव ( फीसदी में ) |
|---|---|---|
| MARUTI | 13,076.00 | -4.62 |
| M&M | 3,210.00 | -1.53 |
| EICHERMOT | 7,050.00 | -5.04 |
| MOTHERSON | 119.28 | -2.36 |
| TMPV | 345.60 | 0.88 |
| HEROMOTOCO | 5,245.00 | -4.05 |
| ASHOKLEY | 172.20 | -3.27 |
| BAJAJ-AUTO | 9,792.00 | -0.22 |
| SONACOMS | 569.00 | 2.66 |
| TVSMOTOR | 3,732.50 | -2.80 |
सेक्टोरल परफॉर्मेंस
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो पावर, डिफेंस और टेलीकॉम को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए. FMCG, ऑटो, IT, एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
मिडकैप और स्मॉलकैप का हाल
ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में रहा, जहां Nifty Midcap 100 और Nifty Smallcap 100 दोनों इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में HDFC Life, Adani Enterprises, ICICI Bank, NTPC और Tata Motors शामिल रहे. वहीं, प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में Maruti Suzuki, Eicher Motors, Reliance Industries, Bajaj Finance और InterGlobe Aviation शामिल रहे.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

क्यों गिरा बाजार?
- हाल में हुई United States और Iran के बीच हुई बातचीत किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी, जिससे निवेशकों की उम्मीदों को झटका लगा. इसके साथ ही Strait of Hormuz को लेकर बढ़ता तनाव वैश्विक सप्लाई चेन पर खतरा पैदा कर रहा है, जिसका सीधा असर बाजार की धारणा पर पड़ा.
- Donald Trump ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद करने की बात कही है और अमेरिकी नेवी को जहाजों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा उन्होंने China के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर चीन ईरान को हथियार सप्लाई करता है तो उस पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया जा सकता है. इससे एक बार फिर ट्रेड वॉर की आशंका बढ़ गई है, जिसने बाजार को दबाव में डाल दिया.
- ग्लोबल तनाव के बीच Brent Crude की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत जैसे आयातक देशों के लिए महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ाती हैं, जिससे शेयर बाजार पर नेगेटिव असर पड़ता है.
- भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 70 पैसे टूटकर 93.43 के स्तर पर पहुंच गया. कमजोर रुपया और मजबूत डॉलर विदेशी निवेशकों की निकासी को बढ़ावा देते हैं, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव बनता है.
कैसा रहा था कल का बाजार?
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूत रिकवरी देखने को मिली थी. इस दौरान निफ्टी 24,000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 918 अंकों की तेजी के साथ 77,550 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 275 अंकों की बढ़त के साथ 24,050 पर पहुंच गया. ब्रॉडर मार्केट में भी अच्छी तेजी देखने को मिली, जहां मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई.
इसे भी पढ़ें- शांति वार्ता फेल होने का साइड इफेक्ट, Sensex-Nifty धड़ाम, बाजार खुलते ही निवेशकों के डूबे ₹8.31 लाख करोड़
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Suzlon पर विदेशी निवेशकों का दिखा दमदार भरोसा, चुपचाप कर दिया ये काम; शेयर पर क्या है एक्सपर्ट की सलाह?
डेटा सेंटर कूलिंग मार्केट में बूम, इन 5 स्टॉक्स को मिल सकता है तगड़ा फायदा; रखें शेयरों पर नजर
शुगर स्टॉक्स में करेक्शन के बाद मौका? 52-वीक हाई से 40% तक टूटे ये 3 शेयर, इथेनॉल थीम दे सकती है सहारा
