शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 870 और निफ्टी में 271 अंकों की दिखी तेजी, लेकिन HDFC बैंक के शेयरों में गिरावट जारी
20 मार्च को शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की. सेंसेक्स 870 अंक और निफ्टी 271 अंक की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे. HDFC बैंक को छोड़ सेंसेक्स के बाकी शेयरों में तेजी रही. वहीं एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख दिखा, जहां निक्केई और हैंग सेंग गिरे, जबकि कोस्पी में हल्की बढ़त दर्ज हुई.
शेयर मार्केट Image Credit: Tv9
Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार की शुक्रवार यानी 20 मार्च को हरे निशान में शुरुआत हुई. बीएसई सेंसेक्स 352.14 अंक ऊपर 74,559.38 पर खुला और निफ्टी 50 भी 108 अंक की बढ़त के साथ 23,110.15 पर खुला. कारोबार के दौरान तेजी और बढ़ी और सेंसेक्स 870.49 अंक चढ़कर 75,077.73 पर ट्रेड करता दिखा. वहीं, 271.45 अंकों की तेजी के साथ निफ्टी भी 23,273.60 पर कारोबार करता दिखा. HDFC बैंक को छोड़कर सेंसेक्स के बाकी सभी 29 शेयर हरे निशान में ट्रेड करते दिखे.
शेयरों का हाल
- हालांकि, इस तेजी के बीच HDFC बैंक का शेयर 0.84% गिरकर लाल निशान में कारोबार करता दिखा और सेंसेक्स का यही एकमात्र ऐसा प्रमुख शेयर रहा, जिसमें कमजोरी दर्ज की गई.
- आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिखी. टेक महिंद्रा 3.09% की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा, जबकि एसबीआई 2.85% और टाटा स्टील 2.60% चढ़कर कारोबार करते दिखे. इसके अलावा इन्फोसिस और एचसीएल टेक में भी 2% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई.
- हेवीवेट शेयरों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एनटीपीसी जैसे शेयरों में भी 1.5% के आसपास तेजी रही, जिससे बाजार को मजबूती मिली.
- एफएमसीजी और ऑटो शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली. हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, एमएंडएम और आईटीसी हरे निशान में रहे.
एशियन मार्केट का हाल
- एशियाई शेयर बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला, जहां जापान का बाजार भारी दबाव में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया के बाजार में हल्की तेजी दर्ज की गई.
- जापान का प्रमुख इंडेक्स निक्केई 225 1,866.87 अंक यानी 3.38% की बड़ी गिरावट के साथ 53,372.53 पर बंद हुआ. बाजार में यह गिरावट निवेशकों की कमजोर धारणा और वैश्विक दबाव के चलते आई.
- वहीं, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा और 127.59 अंक यानी 0.50% गिरकर 25,373.00 पर आ गया.
- इसके उलट, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सकारात्मक रुख में रहा. यह 42.69 अंक यानी 0.74% बढ़कर 5,805.91 पर पहुंच गया, जिससे बाजार में कुछ स्थिरता के संकेत मिले.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
