गिरावट के बीच इस ब्रोकरेज ने HDFC बैंक पर जताया भरोसा, कहा- खरीदें शेयर; ₹1225 तक भागेगा स्टॉक!
HDFC बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद शेयर में गिरावट आई, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ. हालांकि Emkay Global ने इसे खरीदारी का मौका बताते हुए ₹1,225 का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक टर्नअराउंड की ओर है, लेकिन लीडरशिप स्पष्टता जरूरी बनी हुई है.
शेयर बाजार में हालिया गिरावट और बैंकिंग शेयरों पर दबाव के बीच HDFC बैंक को लेकर सकारात्मक खबर सामने आई है. बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे से जहां निवेशकों की चिंता बढ़ी, वहीं ब्रोकरेज हाउस Emkay Global ने इस गिरावट को निवेश का मौका बताया है और स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है. चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद गुरुवार को बाजार खुलते ही इसके शेयर में 8.6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई. इस गिरावट से निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. वहीं, शुक्रवार को भी इस शेयर पर दबाव देखने को मिला और सुबह 11:27 बजे यह शेयर 2.18% की गिरावट के साथ ₹782.25 पर कारोबार करता दिखा. आइये जानते हैं कि इस पर ब्रोकरेज क्यों बुलिश है और क्या टारगेट प्राइस तय किया गया है.
₹1,225 का टारगेट प्राइस
Emkay Global ने HDFC बैंक पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,225 का टारगेट प्राइस दिया है. HDFC बैंक के शेयर का मौजूदा भाव करीब ₹782 है और ब्रोकरेज ने इसमें 50% से अधिक की तेजी अनुमान जताया है. ब्रोकरेज का मानना है कि मर्जर के बाद बैंक अब टर्नअराउंड के दौर में है और मौजूदा वैल्यूएशन आकर्षक दिख रहा है. हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बैंक को जल्द ही मजबूत लीडरशिप तैयार करनी होगी और MD-CEO के कार्यकाल विस्तार पर स्पष्टता देनी होगी, वरना निकट अवधि में शेयर पर दबाव बना रह सकता है.
ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज ने कहा कि HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (पूर्व IAS अधिकारी) अप्रैल 2021 से इस पद पर थे. उन्होंने अचानक बोर्ड से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि पिछले दो वर्षों में बैंक के भीतर हुए कुछ बदलाव उनके व्यक्तिगत मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप नहीं थे. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैंक में किसी तरह की ऑपरेशनल समस्या नहीं है.
नए पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त
बैंक ने तुरंत RBI की मंजूरी के बाद केकी मिस्त्री (पूर्व HDFC लिमिटेड के MD और CEO एवं बोर्ड सदस्य) को 3 महीने के लिए पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया. ब्रोकरेज के मुताबिक, मिस्त्री ने यह भी संकेत दिया कि अगर बैंक में किसी तरह की ईमानदारी या गवर्नेंस से जुड़ी समस्या होती तो वह 71 वर्ष की उम्र में यह जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते. हालिया गिरावट के बाद ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक का वैल्यूएशन अब आकर्षक स्तर पर है.
इसे भी पढ़ें: फिसड्डी निकले ये 5 दिग्गज स्टॉक, 5 साल में दिया FD से भी कम रिटर्न, 22% तक टूटे, लिस्ट देख होंगे हैरान
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
फरवरी में इन 4 शेयरों से पूरी तरह बाहर निकले म्यूचुअल फंड, जानें कितने रुपये के बेचे स्टॉक
रेखा झुनझुनवाला का ये चहेता स्टॉक बना रॉकेट, जॉर्जिया से ऑर्डर मिलते ही 4% चढ़े शेयर, दिग्गज निवेशक को हुआ 23 करोड़ का फायदा
कल मची थी तबाही, आज बाजार में बहार! इन 4 वजहों से दिखा जोरदार रिबाउंड
