फरवरी में इन 4 शेयरों से पूरी तरह बाहर निकले म्यूचुअल फंड, जानें कितने रुपये के बेचे स्टॉक

फरवरी 2026 में म्यूचुअल फंड्स ने चार शेयरों से पूरी तरह एग्जिट किया. इनमें अशापुरा माइनकेम, एडवेंट होटल्स, RNIT AI और सद्भाव इंफ्रा शामिल हैं. यह कदम पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग और बेहतर रिटर्न की रणनीति का हिस्सा है. कमजोर प्रदर्शन वाले शेयरों से दूरी बनाकर फंड्स नए अवसरों की तलाश में हैं.

म्यूचुअल फंड एग्जिट Image Credit: AI

Mutual Funds Exit: शेयर बाजार में वोलिटैलिटी के बीच म्यूचुअल फंड्स ने फरवरी 2026 में अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करते हुए चार कंपनियों के शेयरों से पूरी तरह एग्जिट कर लिया है. यानी अब इन शेयरों में किसी भी म्यूचुअल फंड की कोई हिस्सेदारी नहीं बची है. ET ने प्राइम डेटाबेस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बताता कि यह कदम फंड मैनेजर्स की बदलती रणनीति और बेहतर रिटर्न की तलाश को दर्शाता है. आइये जानते हैं कि ये कौन से 4 शेयर है.

इन शेयरों से पूरी तरह निकले MF

Ashapura Minechem

म्यूचुअल फंड्स ने फरवरी 2026 में इसके 81,243 शेयर बेचे, जिनकी कुल वैल्यू करीब ₹5.32 करोड़ रही. शुक्रवार को यह शेयर 504 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा. इसमें पिछले साल भर में 39 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.

Advent Hotels International

फंड्स ने पिछले महीने एडवेंट होटल्स इंटरनेशनल के 61,700 शेयर बेचे जिनकी वैल्यू लगभग ₹1.23 करोड़ रही. इसका शेयर वर्तमान में 151 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इसने पिछले साल भर में अपने निवेशकों को खूब निराश किया है और यह शेयर इस दौरान 50 फीसदी से अधिक टूटा.

RNIT AI Solutions

MFs ने इसके 3,468 शेयर बेचे जिनकी वैल्यू लगभग ₹0.01 करोड़ रही. इसका शेयर 20 मार्च को 54.89 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसने भी पिछले साल भर में नेगेटिव रिटर्न दिया है.

Sadbhav Infrastructure Project

फंड्स ने इसके भी 2.93 लाख शेयरों की बिकवाली की, जिनकी वैल्यू करीब ₹0.10 करोड़ रही. इसका शेयर शुक्रवार को 2.59 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. इस शेयर ने भी पिछले एक साल में खूब निराश किया है और इसने करीब 46% का नेगेटिव रिटर्न दिया है.

क्यों हुआ यह पोर्टफोलियो बदलाव?

विशेषज्ञों के अनुसार, म्यूचुअल फंड्स समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो में बदलाव (Portfolio Churn) करते हैं. इसका मकसद होता है बेहतर रिटर्न हासिल करना, रिस्क को संतुलित करना और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश को री-एलाइन करना.

यह भी पढ़ें: डिविडेंड किंग है राधाकिशन दमानी का ये फेवरेट स्‍टॉक, कंपनी पर नहीं एक रुपये का भी कर्ज, अभी 34% सस्‍ते में मिल रहा शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.