वेस्ट एशिया तनाव से एनर्जी सेक्टर में भूचाल, Petronet LNG समेत इस गैस स्टॉक पर दबाव, एक हफ्ते में 12% तक लुढ़के
वेस्ट एशिया तनाव बढ़ने से प्राकृतिक गैस सप्लाई पर दबाव आया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर जोखिम और एलएनजी शिपमेंट में देरी से एनर्जी सेक्टर में बेचैनी बढ़ी है. इसका असर भारत की गैस कंपनियों पर भी दिख रहा है. इससे चुनिंदा गैस कंपनियों के शेयर लुढ़क गए हैं.
Gas Stocks: वेस्ट एशिया में अमेरिका से जुड़ा जारी तनाव का असर अब एनर्जी सेक्टर पर साफ दिख रहा है. प्राकृतिक गैस की सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है और इसी वजह से कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं ईरान के रास लफाान जैसे बड़े गैस संयंत्रों पर हुए हमलों और दूसरे अहम एक्सपोर्ट हब को निशाना बनाए जाने से गैस की सप्लाई को सीमित कर दिया है.वहीं सबसे अहम शिपिंग रूट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर मंडरा रहे खतरे से LNG शिपमेंट में देरी हो रही है. नतीजा यह है कि ग्लोबल सप्लाई टाइट हो गई है. ट्रांसपोर्ट महंगा और जोखिमभरा हो गया है. नतीजा यह कि प्राकृतिक गैस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर दबाव बढ़ गया है. ऐसे में निवेशकों की नजरें इन पर टिकी हुई है.
Petronet LNG
वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव का असर Petronet LNG पर नकारात्मक माना जा रहा है. इसकी बड़ी वजह यह है कि कंपनी की एलएनजी सप्लाई का अहम स्रोत कतर है. वहां हाल ही में हुए हमले ने कंपनी की चिंता बढ़ा दी है. साथ ही अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में शिपिंग जोखिम बढ़ते हैं या सप्लाई में बाधा आती है. तो कंपनी के लिए गैस उपलब्धता प्रभावित हो सकती है. इसका सीधा असर दहेज और कोच्चि टर्मिनलों के उपयोग पर पड़ सकता है. अगर कार्गो में देरी होती है या फोर्स मेज्योर जैसे हालात बनते हैं. तो टर्मिनल यूटिलाइजेशन घट सकता है. इससे रेवेन्यू और मार्जिन दोनों पर दबाव आ सकता है.वहीं वैश्विक एलएनजी कीमतों में तेजी से इंडस्ट्रियल ग्राहकों की मांग भी कमजोर पड़ सकती है. यानी कंपनी को सप्लाई और डिमांड दोनों तरफ से चुनौती झेलनी पड़ सकती है.
शेयर का हाल
Petronet LNG के शेयर की वर्तमान कीमत 260.50 रुपये है. आज इसका इंट्रा डे लो 258.75 रुपये रहा. जबकि इसका पिछला बंद भाव 270.85 रुपये था. इस लिहाज से शेयर आज करीब 4.47% तक फिसला. पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव से इस शेयर पर दबाव बढ़ गया है. नतीजतन एक हफ्ते में ये 12.17 फीसदी तक लुढ़क गया है.
Mahanagar Gas
महानगर गैस भारत की प्रमुख सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में से एक है. कंपनी मुख्य रूप से मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाकों में सेवाएं देती है. इसका फोकस घरों और इंडस्ट्रीज को पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG उपलब्ध कराने और वाहनों के लिए CNG सप्लाई पर है. मौजूदा वैश्विक संकट के बीच महानगर गैस पर दोहरा दबाव बन सकता है. एक तरफ गैस की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है. दूसरी तरफ इनपुट कॉस्ट बढ़ सकती है. चूंकि सरकार का इस पर नियंत्रण होता है ऐसे में कंपनी अपने हिसाब से ज्यादा कीमतें नहीं बढ़ा सकती. इससे कंपनी के मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है.
अगर कंपनी गैस के बढ़े हुए दाम ग्राहकों तक पहुंचाती है. तो डिमांड पर असर पड़ सकता है. खासकर हाई-मार्जिन इंडस्ट्रियल ग्राहकों की खपत घटने का जोखिम बढ़ जाता है. इससे कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ना स्वाभाविक है.कपनी ने Q3 FY26 में 22,679 मिलियन रुपये का टर्नओवर दर्ज किया. जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 20,315 मिलियन रुपये था. मगर दबाव बने रहने पर कंपनी के फाइनेंशियल बिगड़ सकते हैं.
शेयर का हाल
Mahanagar Gas की वर्तमान कीमत 968.90 रुपये है, जबकि आज का इसका इंट्रा डे लो 955 रुपये रहा है. ये अपने पिछले बंद भाव 1000 रुपये से 4.5% तक गिर गया. वहीं एक हफ्ते में शेयर की कीमतें 8.12 फीसदी नीचे आई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कभी ₹10 पर करता था ट्रेड, अब 781 पर पहुंचा स्टॉक, दो दिन से शेयरों में भूचाल, देखें कैसा है कंपनी का फंडामेंटल्स
फरवरी में इन 4 शेयरों से पूरी तरह बाहर निकले म्यूचुअल फंड, जानें कितने रुपये के बेचे स्टॉक
रेखा झुनझुनवाला का ये चहेता स्टॉक बना रॉकेट, जॉर्जिया से ऑर्डर मिलते ही 4% चढ़े शेयर, दिग्गज निवेशक को हुआ 23 करोड़ का फायदा
