कभी ₹10 पर करता था ट्रेड, अब 781 पर पहुंचा स्टॉक, दो दिन से शेयरों में भूचाल, देखें कैसा है कंपनी का फंडामेंटल्स
एचडीएफसी बैंक के शेयरों में हाल के दिनों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पूर्व पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ी है, जिससे शेयरों में गिरावट आई. हालांकि, लंबी अवधि में यह शेयर शानदार रिटर्न दे चुका है. अब सवाल है कि मौजूदा हालात में कंपनी के फंडामेंटल्स कितने मजबूत हैं.
HDFC Bank Share Price: HDFC बैंक में हड़कंप मचा हुआ है. देश के प्रमुख प्राइवेट बैंक में यह भूचाल एक इस्तीफे की वजह से आया है. मामला बैंक के पूर्व पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे का है. इस्तीफे के बाद उन्होंने बैंक के कामकाज पर सवालिया निशान खड़ा किया है. इसके बाद बैंक के शेयरों में जमकर बिकवाली हुई है. गुरुवार को इसके शेयर इंट्राडे में 8.6 फीसदी तक टूटे, वहीं शुक्रवार को भी दबाव बना हुआ है. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी का शेयर कभी 10 रुपये के आसपास हुआ करता था. लॉन्ग टर्म में शेयर ने नई ऊंचाई छुई है.
7,529 फीसदी से अधिक रिटर्न
HDFC Bank के शेयर बीते एक हफ्ते में लगभग पांच फीसदी टूटे हैं, लेकिन कंपनी के शेयर का भाव कभी लगभग 10 रुपये हुआ करता था. बैंक का शेयर 1 मई 1995 को NSE पर 39.95 रुपये पर लिस्ट हुआ था. 9 अगस्त 2002 को बैंक के शेयर का भाव 10.49 रुपये था. तब से लेकर अब तक शेयर ने 7,545 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की है. शुक्रवार को 2:41 बजे तक इसमें 2.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बाद शेयर का भाव लगभग 781 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यानी कभी 10 रुपये पर ट्रेड करने वाला शेयर 781 रुपये पर पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: वेस्ट एशिया तनाव से एनर्जी सेक्टर में भूचाल, Petronet LNG समेत इस गैस स्टॉक पर दबाव, एक हफ्ते में 12% तक लुढ़के
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक ने 1,26,927 करोड़ का रेवेन्यू कमाया है, जो सितंबर तिमाही के 1,18,561 करोड़ रुपये से अधिक है. वहीं, पिछले वित्त वर्ष में बैंक ने 4,70,916 करोड़ का रेवेन्यू कमाया था. मुनाफे की बात करें तो दिसंबर में 20,691 करोड़ का प्रॉफिट हुआ, वहीं वित्त वर्ष 2025 में 73,440 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ.
कैसी है कंपनी की फंडामेंटल्स?
| पैरामीटर | वैल्यू |
|---|---|
| Market Cap | ₹12,30,897 Cr |
| P/E Ratio (TTM) | 15.90 |
| P/B Ratio | 2.20 |
| Industry P/E | 13.15 |
| Debt to Equity | NA |
| ROE | 13.29% |
| EPS (TTM) | 50.31 |
| Dividend Yield | 1.37% |
| Book Value | 364.14 |
| Face Value | 1 |
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
पावर स्टॉक्स में तेजी! 100 रुपये से सस्ते इस दिग्गज स्टॉक में 5% की उछाल, क्यों निवेशकों ने दिखाया भरोसा
Closing Bell: बाजार की वापसी, निफ्टी 23100 के ऊपर और सेंसेक्स 325 अंक बढ़कर बंद; निवेशकों ने कमाए 3 लाख करोड़
वेस्ट एशिया तनाव से एनर्जी सेक्टर में भूचाल, Petronet LNG समेत इस गैस स्टॉक पर दबाव, एक हफ्ते में 12% तक लुढ़के
