हरे निशान में खुला बाजार, निफ्टी 24100 के करीब, IT शेयरों में भारी बिकवाली; 16 पैसे कमजोर हुआ रुपया
फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को फिलहाल स्थिर रखा, लेकिन डॉट प्लॉट संकेतों से यह संभावना जताई गई कि 2026 में दरों में बढ़ोतरी हो सकती है. इससे निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ा. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी के आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली.
Stock Market Opening Bell : गुरुवार, 18 जून को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के हॉकिश पॉज के बाद ग्लोबल इक्विटी बाजारों में दबाव देखने को मिला, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखा. सुबह 9:18 बजे तक निफ्टी 4.30 अंक या 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,090.00 पर कारोबार कर रहा था. वहीं सेंसेक्स 19.04 अंक या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 77,136.58 पर था. फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को फिलहाल स्थिर रखा, लेकिन डॉट प्लॉट संकेतों से यह संभावना जताई गई कि 2026 में दरों में बढ़ोतरी हो सकती है. इससे निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ा. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी के आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली.
ब्रॉडर मार्केट में खरीदारी
मुख्य इंडेक्स के मुकाबले ब्रॉडर मार्केट में मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 0.17 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा कमजोरी रही. वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बेहतर प्रदर्शन करने वाले सेक्टर रहे.
कच्चे तेल में गिरावट जारी
अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही. इस समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोला जाएगा और ईरान के तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों में राहत दी जाएगी.
क्रू़ड 80 डॉलर के नीचे
ब्रेंट क्रूड 1.48 फीसदी टूटकर 78.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.
आज खुलेंगे दो IPO
- आज रियासत लाइफस्टाइल और एविएंस बायोमेडिकल्स के आईपीओ निवेशकों के लिए खुलेंगे. दोनों बुक-बिल्ट इश्यू पूरी तरह फ्रेश इक्विटी शेयरों पर आधारित हैं, जिनका आकार क्रमशः 30.77 करोड़ रुपये और 30.24 करोड़ रुपये है.
- इसके अलावा लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग, लियोटेक इंडस्ट्रीज, दीक्षा पॉलिमर्स और क्ले क्राफ्ट के SME आईपीओ सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन में प्रवेश करेंगे. इनमें दीक्षा पॉलिमर्स और क्ले क्राफ्ट के इश्यू पूरी तरह फ्रेश इश्यू हैं, जिनका आकार क्रमशः 17.90 करोड़ रुपये और 0.54 करोड़ रुपये है.
रुपया कमजोर खुला
करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 16 पैसे की कमजोरी के साथ 94.69 प्रति डॉलर पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 94.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 123 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 988 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 465 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.17 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 498 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली.
बुधवार को कैसा रहा था बाजार?
शेयर बाजार में कल यानी 17 जून को बढ़त रही थी. सेंसेक्स 347 अंक की तेजी के साथ 77,156 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में भी 97 अंक की बढ़त के साथ 24,086 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान IT, मेटल, सरकारी बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Susan Electricals India: लिस्टिंग के बाद भी टूटे निवेशक, लगा अपर सर्किट, ₹118000 का हुआ मुनाफा, GMP भी फेल
लगातार बढ़ रही है EPS, 5 तिमाहियों से दिखा दमदार प्रदर्शन! रडार पर रखें ये 3 स्टॉक्स
Tata Group के इस मल्टीबैगर स्टॉक में 40% गिरावट की क्या है वजह, क्या खरीदारी का अब है सही समय?
