हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 310 अंक उछला, निफ्टी 24400 के ऊपर, ऑटो-बैंकिंग शेयरों में तेजी
निफ्टी के टॉप गेनर्स में Adani Ports, Shriram Finance, ICICI Bank, Axis Bank और Bajaj Finance शामिल रहे, जहां खरीदारी का माहौल दिखा. वहीं, SBI Life Insurance, Infosys, UltraTech Cement, TCS और HDFC Life जैसे शेयर दबाव में नजर आए.
Stock Market Opening Bell : 21 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई. सेंसेक्स 310.25 अंक यानी 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 78,830.55 पर ट्रेड करता दिखा, जबकि निफ्टी 78.55 अंक यानी 0.32 फीसदी चढ़कर 24,443.40 के स्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ पॉजिटिव रही, जहां करीब 1502 शेयरों में तेजी, 787 में गिरावट और 143 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो और बैंकिंग इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली.
निफ्टी के गेनर-लूजर
निफ्टी के टॉप गेनर्स में Adani Ports, Shriram Finance, ICICI Bank, Axis Bank और Bajaj Finance शामिल रहे, जहां खरीदारी का माहौल दिखा. वहीं, SBI Life Insurance, Infosys, UltraTech Cement, TCS और HDFC Life जैसे शेयर दबाव में नजर आए.
करेंसी मार्केट का हाल
करेंसी मार्केट की बात करें तो रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर खुला. मंगलवार को रुपया 18 पैसे गिरकर 93.30 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 93.12 पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजार तेजी ( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 59 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 634 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 52 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.25 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 716 अंकों की तेजी रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.
गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?
20 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर तेज उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन आखिर में सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद होने में सफल रहे. सेंसेक्स 26.76 अंक यानी 0.03 फीसदी की हल्की तेजी के साथ 78,520.30 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 11.30 अंक यानी 0.05 फीसदी चढ़कर 24,364.85 के स्तर पर क्लोज हुआ. निफ्टी के गेनर्स में Trent Limited, State Bank of India, JSW Steel, Asian Paints और Grasim Industries जैसे शेयर शामिल रहे, जहां अच्छी खरीदारी देखने को मिली. वहीं, लूजर्स की सूची में Jio Financial Services, Hindalco Industries, HDFC Life Insurance, Tata Motors (पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट) और Kotak Mahindra Bank जैसे शेयर दबाव में रहे.
इसे भी पढ़ें- FIIs की पसंद बना कचौलिया का ये शेयर! लगातार बढ़ा रहे होल्डिंग, कंपनी लगभग कर्ज मुक्त, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अनिल अंबानी ग्रुप पर एक्शन! दूसरी ओर रिलायंस पावर में पावरफुल रैली, एक महीने में 45% भागे शेयर
रेखा झुनझुनवाला–मधुसूदन केला के इस स्टॉक में भारी छूट, 76% सस्ता मिल रहा शेयर, क्या बन रहा निवेश का मौका?
कर्ज जीरो… कमाई भी जबरदस्त! मार्केट गिरा तो भी नहीं डगमगाएंगे ये शेयर! फोकस में हाई ROE वाली 5 कंपनियां
