बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 90 अंक फिसला, रुपया फिसला; तिमाही नतीजों के बाद Paytm में बंपर तेजी
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.54 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जिससे मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान बना रहा. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी ऑटो शेयरों में देखने को मिली.
Stock Market Opening Bell : गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही और उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में निफ्टी मामूली 7.45 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 24,323.25 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं सेंसेक्स भी 90.25 अंक यानी 0.12 फीसदी टूटकर 77,868.27 पर कारोबार करता दिखा. हालांकि, ब्रॉडर मार्केट में मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.54 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जिससे मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान बना रहा. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी ऑटो शेयरों में देखने को मिली.
One97 Communications( Paytm )
तिमाही नतीजों के बाद One97 Communications के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1166 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे.
कच्चे तेल में तेजी
एशियाई बाजार में ब्रेंट क्रूड के दामों में तेजी दर्ज की गई. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते क्रूड में उछाल देखने को मिला. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को लेकर सख्त बयान के बाद बाजार में चिंता बढ़ी है. मई डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड 0.56 फीसदी बढ़कर 101.84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ट्रेड कर रहा था.
रुपये में कमजोरी
गुरुवार को भारतीय रुपये ने डॉलर के मुकाबले कमजोर शुरुआत की. रुपया 94.75 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला, जबकि बुधवार को यह 94.61 पर बंद हुआ था. शुरुआती कारोबार में रुपये पर दबाव देखने को मिला और इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई.
आज घोषित होंगे कई बड़ी कंपनियों के नतीजे
आज यानी गुरुवार को बाजार में कई बड़ी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे जारी होंगे. इनमें ACME Solar Holdings, Apollo Pipes, Bajaj Holdings & Investment, Bharat Forge, Biocon, CCL Products (India), Ceigall India, Craftsman Automation, Dabur India, Escorts Kubota, Gateway Distriparks, Globus Spirits, Gravita India, Indoco Remedies, Innova Captab, Kennametal India, Lupin, MRF, NOCIL, NRB Bearings, Pidilite Industries, Prudent Corporate Advisory Services, Route Mobile, Sirca Paints India, Sonata Software, Stylam Industries, Thermax, Thyrocare Technologies, Vijaya Diagnostic Centre, V-Mart Retail, Westlife Foodworld और Wonderla Holidays जैसी कंपनियां शामिल हैं.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजार का हाल ( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 76 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 3338 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.31 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 854 अंकों की तेजी रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
बुधवार को कैसा रहा था बाजार?
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 6 मई को मजबूत तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 941 अंकों की छलांग के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में भी 298 अंकों की बढ़त दर्ज हुई और यह 24,331 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही, जबकि 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. बाजार में ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया और इनमें 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Buyback प्राइस से 15 से 25 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहे ये 2 कैश-रिच शेयर; रडार पर रखें स्टॉक्स
इस रियल एस्टेट शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, रिकॉर्ड वॉल्यूम से मिला सपोर्ट, जानें क्यों पकड़ी रफ्तार?
इस स्टॉक का कमाल! रेखा झुनझुनवाला को एक दिन में करीब ₹44 करोड़ का फायदा, जानें क्यों भाग रहे शेयर?
