शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट खुले; सीमेंट शेयरों में तेजी, फार्मा स्टॉक्स पर दबाव
निफ्टी 50 में UltraTech Cement, Shriram Finance, Tata Steel, Adani Enterprises और Tech Mahindra सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे. वहीं HDFC Bank, Maruti Suzuki, Eternal, Sun Pharma और Dr. Reddy's Laboratories में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली.

Stock Market Opening Bell : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत फ्लैट रही. अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के चलते निवेशक सतर्क नजर आए. सुबह 9:18 बजे तक सेंसेक्स 8.79 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 77,717.31 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी भी 3.35 अंक यानी 0.01 फीसदी चढ़कर 24,241.85 पर पहुंच गया. इस दौरान 1,438 शेयरों में तेजी, 883 शेयरों में गिरावट और 141 शेयर बिना बदलाव के कारोबार करते दिखे.
इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल
निफ्टी 50 में UltraTech Cement, Shriram Finance, Tata Steel, Adani Enterprises और Tech Mahindra सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे. वहीं HDFC Bank, Maruti Suzuki, Eternal, Sun Pharma और Dr. Reddy’s Laboratories में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त
बेंचमार्क सूचकांकों के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 0.17 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
आज आएंगे इन कंपनियों के तिमाही नतीजे
आज कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Aavas Financiers, Aditya Birla Sun Life AMC, Adani Energy Solutions, Adani Total Gas, Bajaj Auto, Bandhan Bank, CRISIL, Granules India, Indian Hotels, IndiaMART, JSW Infrastructure, Mahindra & Mahindra Financial Services, Mastek, MedPlus Health Services, TVS Motor Company, Trident समेत कई अन्य कंपनियां शामिल हैं.
IPO अपडेट
- Metalic Technoforge IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 49.96 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
- Gulf Lloyds IPO का आज दूसरा दिन है.
- Caliber Mining IPO में निवेश का आज अंतिम दिन है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 450 करोड़ रुपये जुटा रही है.
रुपये की शुरुआत मजबूत
करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला. मंगलवार को रुपया 96.41 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 96.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी सीमेंट करीब 1 फीसदी चढ़कर सबसे मजबूत सेक्टर रहा. दूसरी ओर निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स दबाव में कारोबार करते दिखे.
एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 72 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 1700 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 0.03 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.72 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: Emcure Pharma, Sobha, Adani Total Gas समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.