बाजार में रौनक! सेंसेक्स करीब 400 अंक उछला, निफ्टी 24300 के लेवल पर आया, IT शेयरों में आज भी रैली
सुबह 9:19 बजे तक निफ्टी 124.40 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,300.10 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 374.26 अंक यानी 0.48 प्रतिशत चढ़कर 77,876.38 के स्तर पर पहुंच गया. ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का रुख बना रहा. इसके अलावा, PC Jeweller के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.

Stock Market Opening Bell : शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी और एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते बाजार में रौनक देखने को मिला. सुबह 9:19 बजे तक निफ्टी 124.40 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,300.10 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 374.26 अंक यानी 0.48 प्रतिशत चढ़कर 77,876.38 के स्तर पर पहुंच गया. ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का रुख बना रहा. निफ्टी मिडकैप 0.21 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल और निफ्टी आईटी में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली.
IPO अपडेट
IC Electricals IPO आज यानी शुक्रवार से निवेशकों के लिए खुल गया है. यह 47.91 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है. कंपनी का लक्ष्य प्राइमरी मार्केट से 439.5 करोड़ रुपये जुटाने का है.
PC Jeweller में 5 प्रतिशत की तेजी
PC Jeweller के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और शेयर 10.40 रुपये तक पहुंच गया. कंपनी ने पहली तिमाही में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की रेवेन्यू वृद्धि दर्ज की है. साथ ही, कंपनी ने अपने बकाया कर्ज में 24 प्रतिशत की कमी की है. बेहतर वित्तीय प्रदर्शन और कर्ज में कमी की खबर से निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिसके चलते शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली.
रुपये की मजबूत शुरुआत
भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की मजबूती के साथ 95.21 प्रति डॉलर पर खुला. इससे पहले गुरुवार को रुपया 95.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
IT शेयरों में फिर रैली
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
एशियाई बाजारों का हाल ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 134 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 516 अंकों की मजबूती देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 321 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.18 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 0.77 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?
शेयर बाजार में कल यानी 2 जुलाई को शानदार तेजी देखने को मिली थी. इस दौरान सेंसेक्स 579 अंक की तेजी के साथ 77,502 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में 170 अंक की बढ़त के साथ 24,176 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान IT, ऑटो और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही थी.
इसे भी पढ़ें- इस शेयर ने भरी उड़ान! रेखा झुनझुनवाला को एक दिन में ₹142065000 का फायदा, FII-DII ने भी लगाया पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.