बाजार फिसला, ऑटो-फार्मा चमके, अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में गिरावट सेंसेक्स 191 अंक टूटा; YES बैंक 8% टूटा
आज बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई. हालांकि बाजार में तेजी कुछ मिनटों के लिए थी. इससे पहले कल बाजार गिरकर बंद हुआ था. आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 191 अंकों की गिरावट के साथ के साथ 81,195 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 39 अंक फिसलकर 24,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
Stock Market Opening Bell: कल के गिरावट के बाद आज, बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई. हालांकि बाजार ने चंद मिनटों में अपनी चाल बदली और लाल निशान में चला गया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 191 अंकों की गिरावट के साथ के साथ 81,195 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 39 अंक फिसलकर 24,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 12 में तेजी और 18 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी ऑटो, फार्मा और मेटल के शेयरों में देखने को मिली.
अडानी समूह के शेयर दबाव में
3 जून के शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के शेयरों में दबाव देखने को मिला. इस दौरान अडानी पोर्ट, 2 फीसदी से ज्यादा, अडानी पोर्ट्स 1.5 फीसदी से ज्यादा, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. दरअसल, Adani Group एक बार फिर अमेरिकी न्याय विभाग की निगरानी में आ गया है. Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ईरान से LPG भारत में आयात किया है और यह अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के उलंघन के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि अडानी समूह ने इन आरापों को नकार दिया है.
Ashok Leyland में तेजी
3 जून को Ashok Leyland के शेयरों में तेजी देखने को मिली. हालांकि बाजार में गिरावट देखी गई. इसके पीछे की वजह है-कंपनी ने मई 2025 में 15,484 यूनिट्स (ट्रक, बस और हल्के कमर्शियल व्हीकल) की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 5 फीसदी अधिक है.
YES बैंक के शेयरों में भारी गिरावट
YES बैंक के शेयर आज के कारोबार में गिरावट के साथ नजर आए. इस दौरान कंपनी के शेयर 8 फीसदी तक टूट गए. सुबह 9:15 बजे BSE पर बैंक का शेयर 21.79 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था, और इस दौरान करीब 431.7 मिलियन शेयरों की भारी मात्रा में खरीद-बिक्री हुई. दरअसल, जापान का बैंक ग्रुप Sumitomo Mitsui Banking Corporation जल्द ही भारत में पूरी तरह से अपनी एक सब्सिडियरी खोलने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) से लाइसेंस मांगने वाला है. ये खबर तब आ रही है जब SMBC प्राइवेट सेक्टर के बैंक Yes Bank में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल करना चाहता है.
निफ्टी के टॉप-गेनर
शेयर (₹) | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव % |
---|---|---|---|---|---|---|
SHRIRAMFIN | 648.00 | 658.75 | 646.15 | 642.55 | 651.65 | 1.42% |
ETERNAL | 245.00 | 245.83 | 242.65 | 241.20 | 243.25 | 0.85% |
ONGC | 240.50 | 241.05 | 239.05 | 238.31 | 239.85 | 0.65% |
M&M | 3,042.00 | 3,062.20 | 3,030.30 | 3,025.90 | 3,042.50 | 0.55% |
TATASTEEL | 159.04 | 160.65 | 159.04 | 159.04 | 159.85 | 0.51% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर (₹) | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव % |
ADANIENT | 2,511.00 | 2,512.50 | 2,452.00 | 2,518.80 | 2,474.60 | -1.75% |
ADANIPORTS | 1,470.00 | 1,472.00 | 1,428.10 | 1,468.00 | 1,444.00 | -1.63% |
BAJFINANCE | 9,106.00 | 9,128.00 | 9,005.50 | 9,118.50 | 9,019.00 | -1.09% |
HINDUNILVR | 2,365.10 | 2,379.50 | 2,346.40 | 2,371.60 | 2,348.30 | -0.98% |
SBILIFE | 1,809.80 | 1,814.00 | 1,783.10 | 1,802.50 | 1,786.00 | -0.92% |
सेंसेक्स के अधिकतर शेयर गिरावट में ( अडानी पोर्ट्स में गिरावट)
एशियाई बाजारों का अपडेट
- आज, सुबह एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली.
- गिफ्ट निफ्टी में 76 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- जापान के निक्केई में 118 अंकों की मजबूती देखने को मिली.
- हैंग सेंग में 338 अंकों की बढ़त देखी गई.
- ताइवान के बाजार में भी 163 अंकों की तेजी देखने को मिली.
पिछले कारोबारी दिन बाजार में गिरावट
बीते दिन यानी 2 जून को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा था. हालांकि बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 77 अंक गिरकर 81,373 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी में भी 34 अंक फिसलकर 24,716 के स्तर पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है. बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में गिरावट रही. वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में बढ़त देखने को मिली थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.