10000 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर मिलते ही दौड़ा ₹100 से सस्ता ये शेयर, 4% चढ़ा, ऑप्टिकल फाइबर केबल की करेगी सप्लाई
HFCL Limited को करीब ₹10,159 करोड़ का ग्लोबल कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसके बाद कंपनी के शेयर उछल गए . कंपनी अगले पांच साल तक हाई-फाइबर-काउंट ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई करेगी, जिससे इसके ग्लोबल बिजनेस को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
HFCL Limited Share Price: टेलीकॉम इक्विपमेंट और ऑप्टिकल फाइबर केबल सॉल्यूशंस से जुड़ी कंपनी HFCL Limited के शेयरों में आज जोरदार हलचल देखने को मिली. 100 रुपये से सस्ता ये शेयर 13 मार्च को करीब 4 फीसदी तक चढ़ गए, हालांकि बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली. शेयरों में तेजी की वजह कंपनी को हाल ही में मिला एक बड़ा ग्लोबल सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट है.
करीब 11,397 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर बढ़त के साथ 74 रुपये से उछलकर इंट्रा-डे में 77 रुपये तक पहुंच गया, जो करीब 4 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता है. हालांकि दोपहर 2 बजे के आस-पास ये 72 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. पिछले पांच वर्षों में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को करीब 155 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
डील की खासियत
HFCL ने एक वैश्विक मल्टीनेशनल कंपनी के साथ पांच साल का ऐतिहासिक समझौता किया है. इस डील के तहत कंपनी हाई-फाइबर-काउंट ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई करेगी. इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू करीब 1.10 बिलियन डॉलर यानी लगभग 10,159 करोड़ रुपये है और यह समझौता दिसंबर 2030 तक चलेगा. यह डील कंपनी की विदेशी सहायक कंपनी के माध्यम से की गई है, जिससे वैश्विक बाजार में HFCL की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है.
ऑर्डर बुक में मजबूती
- कंपनी की कुल ऑर्डर बुक Q3FY26 में बढ़कर 11,125 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यह Q2FY26 के 9,981 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 11 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.
- ऑर्डर बुक का बड़ा हिस्सा तीन प्रमुख कैटेगरी में बंटा हुआ है.
- प्रोडक्ट्स – 4,568 करोड़ रुपये
- ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) – 3,522 करोड़ रुपये
- नेटवर्क सर्विसेज – 3,035 करोड़ रुपये
ग्राहकों के हिसाब से देखें तो कंपनी के पास सरकारी क्षेत्र से 7,743 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं, जबकि प्राइवेट सेक्टर से 3,382 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स मिले हैं.
कंपनी का कारोबार
HFCL एक प्रमुख भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो टेलीकॉम इक्विपमेंट, ऑप्टिकल फाइबर केबल और इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी टेलीकॉम के अलावा डिफेंस और रेलवे सेक्टर में भी सेवाएं देती है. इसके प्रमुख क्लाइंट्स में रिलायंस, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, रेलटेल, ONGC, BHEL और L&T शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: शेयर मार्केट क्रैश, निफ्टी 23200 के नीचे फिसला और सेंसेक्स 1470 अंक टूटा
क्या इस एक खबर से शेयर बाजार में अचानक आई बड़ी तबाही! आपका भी शेयरों में लगा है पैसा तो जान लें ये बात
Nifty 1.93% और Sensex 1.78% टूटा, बैंकिंग-मेटल शेयरों में भारी बिकवाली, जानिए बाजार टूटने की 3 बड़ी वजह
