Stocks to Watch: Bandhan Bank, Aurobindo Pharma समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिखेगी हलचल!
22 जुलाई को कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Adani Green Energy, Adani Power, Aye Finance, Dr. Reddy's Laboratories, Bharat Petroleum Corporation (BPCL), CSB Bank समेत कई कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों के नतीजों के आधार पर इनके शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है.

Stocks to Watch : भारतीय शेयर बाजार में 21 जुलाई को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 238.41 अंक टूटकर 77,470.11 और निफ्टी 50.80 अंक फिसलकर 24,187.70 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान 2,087 शेयरों में तेजी, 1,942 में गिरावट और 180 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. अब 22 जुलाई के कारोबार में कुछ शेयर खबरों और तिमाही नतीजों के चलते फोकस में रह सकते हैं. आइए जानते हैं इन कंपनियों के बारे में.
Bandhan Bank
बंधन बैंक ने जून तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 34.8 फीसदी बढ़कर 501.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 372 करोड़ रुपये था.
Cyient DLM
साइएंट डीएलएम का प्रदर्शन भी मजबूत रहा. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 118.2 फीसदी बढ़कर 16.3 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 7.4 करोड़ रुपये था.
TVS Holdings
टीवीएस मोटर की प्रमोटर कंपनी टीवीएस होल्डिंग्स ने जून तिमाही में शानदार कमाई दर्ज की. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 73.8 फीसदी बढ़कर 1,173.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 675.3 करोड़ रुपये था.
IndiaMART InterMESH
ऑनलाइन बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी इंडियामार्ट इंटरमेश का जून तिमाही का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12.18 फीसदी और पिछली तिमाही के मुकाबले 243.03 फीसदी बढ़कर 172.20 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 153.50 करोड़ रुपये था.
Aurobindo Pharma
अरबिंदो फार्मा ने बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी क्यूराटेक बायोलॉजिक्स प्राइवेट लिमिटेड को ब्राजील की स्वास्थ्य नियामक संस्था ANVISA से हैदराबाद स्थित बायोसिमिलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए मंजूरी मिल गई है. यह कंपनी के वैश्विक कारोबार विस्तार के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है.
JSW Infrastructure
जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर का जून तिमाही का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8.2 फीसदी घटकर 357.6 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय और परिचालन लाभ में दो अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Hatsun Agro Product
डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी हैटसन एग्रो प्रोडक्ट्स ने अपनी अब तक की सबसे अधिक तिमाही आय दर्ज की, लेकिन इसके बावजूद जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.1 फीसदी घट गया.
इन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर
22 जुलाई को कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Adani Green Energy, Adani Power, Aye Finance, Dr. Reddy’s Laboratories, Bharat Petroleum Corporation (BPCL), CSB Bank समेत कई कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों के नतीजों के आधार पर इनके शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें- Millworks Technologies: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, निवेशकों को एक लॉट पर मिला ₹119160 मुनाफा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.