Stocks to Watch: RIL, Bharat Forge, RVNL, Nestle India समेत कई स्टॉक्स फोकस में, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
22 जून के कारोबार में Reliance Industries, Bharat Forge, RVNL, Kirloskar Oil Engines और CPCL जैसे शेयर पॉजिटिव खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं. वहीं Som Distilleries and Breweries और Aurobindo Pharma पर निवेशकों की नजर रहेगी क्योंकि इन कंपनियों से जुड़ी खबरों का असर शेयरों की चाल पर पड़ सकता है. Nestle India डिविडेंड की उम्मीद के कारण चर्चा में बनी रह सकती है.

Stocks to Watch : शेयर बाजार में 19 जून को भारी गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स करीब 607 अंक गिरकर 76,802 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी भी 154 अंकों की गिरावट के साथ 24,013 के स्तर पर बंद हुआ था. बाजार में 2,280 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 1,772 शेयरों में तेजी दर्ज की गई. अब 22 जून के कारोबार में कुछ शेयर खबरों के चलते निवेशकों और ट्रेडर्स के रडार पर रह सकते हैं.
Reliance Industries (RIL)
Reliance Industries की टेलीकॉम इकाई Jio Platforms ने 19 जून को सेबी के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज जमा कर दिए हैं. आईपीओ के तहत 27 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे. इस बड़े आईपीओ अपडेट के चलते Reliance Industries के शेयर पर नजर रहेगी.
Bharat Forge
Bharat Forge को रक्षा मंत्रालय से 425 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी भारतीय नौसेना के कोलकाता क्लास युद्धपोतों के लिए गैस टर्बाइन जनरेटर की आपूर्ति करेगी. रक्षा क्षेत्र से जुड़े इस ऑर्डर का असर शेयर पर देखने को मिल सकता है.
Nestle India
Nestle India के बोर्ड की बैठक 3 जुलाई को होने वाली है, जिसमें वर्ष 2026 के लिए विशेष डिविडेंड पर विचार किया जाएगा. कंपनी ने 10 जुलाई को रिकॉर्ड डेट भी तय की है. डिविडेंड की उम्मीद शेयर में हलचल ला सकती है.
Som Distilleries and Breweries
कंपनी को झटका लगा है. मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने भोपाल प्लांट के लिए वित्त वर्ष 2026-27 का आबकारी लाइसेंस देने से इनकार कर दिया है. इस खबर का असर शेयर पर नेगेटिव रह सकता है.
Kirloskar Oil Engines
कंपनी को HyperNext से 192 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह क्षमता भारत में एआई-आधारित बड़े डेटा सेंटरों को सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल होगी. खबर शेयर के लिए पॉजिटिव मानी जा रही है.
RVNL
Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) को NMDC से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 10 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाले बफर स्टॉकपाइल और ब्लेंडिंग यार्ड स्थापित करने का ठेका मिला है. नए ऑर्डर के चलते शेयर पर नजर बनी रहेगी.
Aurobindo Pharma
कंपनी ने बताया कि उसकी इकाई Eugia Steriles के प्लांट का अमेरिकी दवा नियामक US FDA ने प्री-अप्रूवल निरीक्षण पूरा कर लिया है. निरीक्षण के दौरान पांच टिप्पणियां जारी की गई हैं. बाजार इस अपडेट पर नजर रखेगा.
Chennai Petroleum Corporation (CPCL)
सरकार ने Chennai Petroleum Corporation को नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का दर्जा दे दिया है. इस फैसले से कंपनी को संचालन और निवेश से जुड़े मामलों में अधिक स्वतंत्रता मिलेगी.
UCO Bank
सरकार ने Rajendra Kumar Saboo को UCO Bank के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. यह व्यवस्था 31 अगस्त 2026 तक या नियमित नियुक्ति होने तक लागू रहेगी.
इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये शेयर, मिला विदेशी ऑर्डर, मुकुल अग्रवाल ने एक दिन में कमाए ₹91400000
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.