Stocks to Watch: RIL, Axis Bank, L&T Finance समेत फोकस में रहेंगे कई दिग्गज, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
बाजार में गिरावट के बावजूद कई शेयर अपने-अपने ट्रिगर्स के चलते फोकस में रहेंगे. बैंकिंग, फाइनेंस, और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते 27 अप्रैल का कारोबार स्टॉक-स्पेसिफिक रहने की उम्मीद है. इन शेयरों में RIL, Axis Bank, L&T Finance, RBL Bank, IndusInd Bank, Lodha Developers जैसै नाम शामिल हैं.

Stocks to Watch: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली. शुक्रवार को Sensex करीब 982 अंक गिरकर 76,681 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 275 अंक टूटकर 23,897 के नीचे बंद हुआ. बाजार में कमजोरी के बीच अब निवेशकों की नजर 27 अप्रैल के कारोबार पर है, जहां कई बड़े शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं. आइए इन शेयरों को एक-एक कर जानते हैं.
Reliance Industries
कंपनी के O2C बिजनेस पर वेस्ट एशिया तनाव का असर दिखा है, जिससे मार्जिन घटे हैं. EBITDA 44,141 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 15 प्रतिशत पर आ गया. हालांकि रिटेल बिजनेस में 11 प्रतिशत की ग्रोथ रही और Jio ने 7 क्वार्टर में सबसे ज्यादा 36.2 मिलियन सब्सक्राइबर जोड़े. कंपनी Jio Platforms की लिस्टिंग की दिशा में आगे बढ़ रही है.
Axis Bank
नेट इंटरेस्ट इनकम 14,457 करोड़ रुपये रही, जबकि नेट प्रॉफिट 7,071 करोड़ रुपये रहा. बैंक ने 20,000 करोड़ रुपये इक्विटी और 35,000 करोड़ रुपये डेट के जरिए फंड जुटाने की मंजूरी दी है. एसेट क्वालिटी में सुधार दिख रहा है.
RBL Bank
बैंक का नेट प्रॉफिट तीन गुना बढ़कर 230 करोड़ रुपये हो गया. NPA में भी सुधार हुआ है. हालांकि FY27 में डिपॉजिट ग्रोथ थोड़ी धीमी रह सकती है और क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में दबाव बना रह सकता है.
Paytm
RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द कर दिया है और बैंकिंग ऑपरेशन बंद करने का फैसला लिया गया है. हालांकि कंपनी ने कहा है कि इसका कुल बिजनेस पर कोई बड़ा असर नहीं होगा और बाकी सेवाएं जारी रहेंगी.
IDFC First Bank
बैंक का NII 15.7 प्रतिशत बढ़कर 5,677 करोड़ रुपये हो गया. नेट प्रॉफिट 319 करोड़ रुपये रहा. एसेट क्वालिटी में सुधार जारी है और NPA में कमी आई है.
IndusInd Bank
बैंक ने इस बार मजबूत वापसी की है. 533 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल घाटा था. NII में 43 प्रतिशत की तेज बढ़त देखी गई और NPA में भी सुधार हुआ है.
L&T Finance
कंपनी का नेट प्रॉफिट 26.79 प्रतिशत बढ़कर 806 करोड़ रुपये रहा. NII में भी 24.8 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दर्ज हुई.
Lodha Developers
कंपनी का मुनाफा 1,007 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 9.3 प्रतिशत ज्यादा है. रेवेन्यू और EBITDA में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली.
Supreme Petrochem
कंपनी ने मजबूत नतीजे पेश किए. मुनाफा 57 प्रतिशत बढ़कर 168 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि EBITDA में 75 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त रही.
Tanla Platforms
कंपनी ने Q4 में डबल डिजिट ग्रोथ दिखाई है। रेवेन्यू और मुनाफा दोनों में अच्छी बढ़त रही, जबकि मार्जिन स्थिर रहे। एंटरप्राइज कम्युनिकेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म बिजनेस ने परफॉर्मेंस को सपोर्ट किया है, जिससे स्टॉक में मूवमेंट देखने को मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- Wipro बायबैक में मौका या भ्रम? छोटे निवेशकों के लिए कितना फायदा, जानें पूरा गणित
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.