Stocks to Watch: Ather Energy, PC Jeweller समेत फोकस में रहेंगे आज ये शेयर, दिखेगी जोरदार हलचल!
29 मई को शेयर बाजार में कई बड़े स्टॉक्स फोकस में रहेंगे. Ather Energy, Enviro Infra और PC Jeweller पॉजिटिव खबरों के चलते चर्चा में हैं, जबकि PG Electroplast और Bata India कमजोर नतीजों से दबाव में रह सकते हैं. GMR Airports ने मुनाफे में वापसी की है. वहीं Patanjali Foods को बड़ा टैक्स नोटिस मिला है.

Stocks to Watch : शुक्रवार, 29 मई को शेयर बाजार में कई बड़े और चर्चित स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं. कुछ कंपनियों ने शानदार तिमाही नतीजे जारी किए हैं, जबकि कुछ को बड़े ऑर्डर, टैक्स नोटिस और कारोबारी अपडेट मिले हैं. ऐसे में इन शेयरों में शॉर्ट टर्म मूवमेंट देखने को मिल सकता है. आइए इन शेयरों को एक-एक कर जानते हैं.
Ather Energy
Ather Energy ने भारत में “Ather Insurance Limited” नाम से नई सहायक कंपनी बनाई है. यह कंपनी इंश्योरेंस कॉरपोरेट एजेंट के तौर पर काम करेगी और ग्राहकों को बीमा सेवाएं उपलब्ध कराएगी.
PG Electroplast
कंपनी PG Electroplast का मार्च तिमाही प्रदर्शन दबाव में रहा. रूम एयर कंडीशनर की कमजोर मांग और सप्लाई चेन समस्याओं के कारण कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 55.3 फीसदी घटकर 64.9 करोड़ रुपये रह गया. वहीं, रेवेन्यू 10.1 फीसदी गिरकर 1,716.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. EBITDA और मार्जिन में भी गिरावट दर्ज की गई.
Enviro Infra Engineers
इस कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Suyog Urja Ltd को 207.47 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए लैंड एग्रीगेशन और बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP) कार्यों से जुड़ा है.
PC Jeweller
ज्वेलरी कंपनी PC Jeweller ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं. मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 61.3 फीसदी बढ़कर 152.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रेवेन्यू 32.7 फीसदी बढ़कर 927.3 करोड़ रुपये पहुंच गया.
Bata India
Bata India का मार्च तिमाही मुनाफा VRS खर्च के चलते बुरी तरह प्रभावित हुआ. कंपनी का नेट प्रॉफिट 95.2 फीसदी गिरकर केवल 2.2 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि, रेवेन्यू 5 फीसदी बढ़कर 827.6 करोड़ रुपये पहुंचा. EBITDA 15.2 फीसदी घटकर 150.7 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 22.6 फीसदी से घटकर 18.2 फीसदी पर आ गया.
PhysicsWallah
PhysicsWallah का घाटा मार्च तिमाही में काफी कम हुआ है. कंपनी का नेट लॉस 293.1 करोड़ रुपये से घटकर 74.9 करोड़ रुपये रह गया. वहीं, रेवेन्यू 50.7 फीसदी बढ़कर 918.8 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA भी घाटे से निकलकर 28.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
GMR Airports
GMR Airports ने जनवरी-मार्च तिमाही में 302.5 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी घाटे में थी. कंपनी का रेवेन्यू 37.5 फीसदी बढ़कर 3,938.2 करोड़ रुपये हो गया.
Zydus Lifesciences
Zydus Lifesciences ने अपने शेयर बायबैक प्रोग्राम में बदलाव किया है. कंपनी ने बायबैक प्राइस 1,150 रुपये से बढ़ाकर 1,260 रुपये प्रति शेयर कर दी है. हालांकि, बायबैक के तहत खरीदे जाने वाले शेयरों की संख्या घटाई गई है.
Patanjali Foods
Patanjali Foods को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1,352.9 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है. इसमें SGST और CGST के तहत बड़ी टैक्स मांग के साथ पेनल्टी और 18 फीसदी ब्याज भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या फिर टूटेगा बाजार? US-Iran टेंशन गहराया, एशियाई बाजारों में बड़ी बिकवाली; Gift Nifty 2 फीसदी नीचे
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.