10 जुलाई को इन शेयरों में दिख सकती है हलचल, TCS, Power Grid, Havells समेत कई कंपनियां फोकस में, रखें नजर

आज के कारोबारी सत्र में कई बड़े शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे. तिमाही नतीजों, डिविडेंड, नए जॉइंट वेंचर, बड़े ऑर्डर, कारोबारी अपडेट और कॉर्पोरेट घोषणाओं के चलते TCS, Dixon Technologies, Anand Rathi Wealth, Power Grid, Havells India और Vikram Solar जैसे शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. इसके अलावा कई कंपनियां आज अपने जून तिमाही के नतीजे भी जारी करेंगी.

stocks to watch Image Credit: money9live

Stocks to Watch Today: 10 जुलाई के शेयर बाजार में कई शेयर निवेशकों की नजर में रह सकते हैं. तिमाही नतीजों, बिजनेस अपडेट, जॉइंट वेंचर, नए ऑर्डर, निवेश और कॉर्पोरेट घोषणाओं के चलते TCS, Dixon Technologies, Anand Rathi Wealth, Power Grid, Havells, Vikram Solar समेत कई कंपनियां चर्चा में हैं. आइए जानते हैं किन शेयरों पर आज बाजार की खास नजर रहेगी.

TCS: मुनाफा बढ़ा, ₹12 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने जून तिमाही में 4.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ₹13,349 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया. कंपनी की आय 13.9 फीसदी बढ़कर ₹72,275 करोड़ रही. हालांकि, EBIT मार्जिन घटकर 23.95 फीसदी रहा. बोर्ड ने ₹12 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है.

Anand Rathi Wealth: पहली तिमाही में मुनाफे में 74 फीसदी की छलांग

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 73.6 फीसदी बढ़कर ₹163 करोड़ पहुंच गया. राजस्व 17.5 फीसदी बढ़कर ₹322 करोड़ रहा, जबकि अन्य आय करीब 11 गुना बढ़कर ₹110.3 करोड़ हो गई.

Dixon Technologies: Vivo के साथ बनाएगी जॉइंट वेंचर

Dixon Technologies ने Vivo Mobile India के साथ भारत में स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने के लिए संयुक्त उद्यम (JV) बनाने का समझौता किया है. इस नई कंपनी में Dixon की 51 फीसदी और Vivo की 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी.

Vikram Solar: 130 मेगावाट सोलर सेल सप्लाई का समझौता

कंपनी ने Evervolt Solar Technology India के साथ 130 मेगावाट क्षमता के Mono-PERC 10BB DCR सोलर सेल की सप्लाई के लिए समझौता किया है.

Power Grid: ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए मिली LoI

Power Grid Corporation को इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम परियोजना के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है. कंपनी को इस परियोजना के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) भी मिल गया है.

Havells India: नॉर्वे की कंपनी के साथ रणनीतिक साझेदारी

Havells India ने ऊर्जा भंडारण समाधान (Battery Energy Storage Systems) विकसित करने के लिए नॉर्वे की Pixii AS के साथ रणनीतिक साझेदारी की है. इसका उद्देश्य भारतीय बाजार के लिए आधुनिक BESS समाधान पेश करना है.

Torrent Pharmaceuticals: कुछ बैचों का एहतियातन रिकॉल

Torrent Pharma ने Semalix इंजेक्शन के कुछ बैचों को एहतियातन वापस लेने का फैसला किया है. कंपनी के अनुसार यह कदम तकनीकी मूल्यांकन के तहत उठाया गया है और इलाज करा रहे मरीजों के लिए कोई जोखिम नहीं है.

Container Corporation of India: GAIL के साथ समझौता

CONCOR ने GAIL (India) के साथ अहमदाबाद के खोडियार स्थित इनलैंड कंटेनर डिपो में आधुनिक LNG डिस्पेंसिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए समझौता किया है.

Pace Digitek: BESS सप्लाई के लिए दो बड़े MoU

कंपनी की सहायक इकाई Lineage Power ने Onward Solar Power और Kalpa Power के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की सप्लाई के लिए दो रणनीतिक समझौते किए हैं.

AWL Agri Business: सरसों उत्पादन में 30 फीसदी तक बढ़ोतरी

कंपनी ने बताया कि SEA के रीजनरेटिव मस्टर्ड मॉडल फार्म प्रोग्राम के तहत राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में सरसों की पैदावार में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Vijaya Diagnostic Centre: नए CFO की नियुक्ति

कंपनी ने नरसिम्हा राजू KA को 9 जुलाई 2026 से मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है.

Premier Energies: नई सोलर यूनिट का उद्घाटन

Premier Energies ने तेलंगाना में 5.6 GW क्षमता वाली सोलर मॉड्यूल निर्माण इकाई शुरू की है. साथ ही 6 GWh BESS और एल्युमिनियम फ्रेम निर्माण परियोजना की आधारशिला भी रखी गई.

Great Eastern Shipping: बेड़े में शामिल हुआ नया टैंकर

कंपनी ने 1.10 लाख DWT क्षमता वाला ‘Jag Laxman’ टैंकर अपने बेड़े में शामिल किया है. अब कंपनी के पास कुल 41 जहाज हैं और उसके बेड़े की उपयोग क्षमता लगभग 100 फीसदी है.

Muthoot Microfin: AUM और डिस्बर्समेंट में मजबूत बढ़त

पहली तिमाही में कंपनी का AUM 18 फीसदी बढ़कर ₹14,457 करोड़ पहुंच गया. डिस्बर्समेंट 49 फीसदी बढ़ा, जबकि कलेक्शन एफिशिएंसी भी बढ़कर 97.97 फीसदी हो गई.

Mahindra & Mahindra: जून में उत्पादन और बिक्री में उछाल

जून महीने में कंपनी का कुल उत्पादन 30 फीसदी और बिक्री 32.5 फीसदी बढ़ी. वहीं, निर्यात में 120 फीसदी से अधिक की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

आज आएंगे इन कंपनियों के तिमाही नतीजे

आज Indian Bank, L&T Finance, Bank of Maharashtra, Elecon Engineering, International Travel House और Just Dial अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगे. वहीं 11 जुलाई को Avenue Supermarts, LTM, Avantel और Tirupati Finlease के परिणाम आएंगे.

इन शेयरों में हुई बड़ी डील्स

Unichem Laboratories, Sunteck Realty, Knack Packaging और Kody Technolab में बड़े ब्लॉक और बल्क डील्स देखने को मिलीं. इसके अलावा Kody Technolab का SME लिस्टिंग पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.

आज एक्स-डिविडेंड और F&O बैन वाले शेयर

आज Axis Bank, Dr Reddy’s Laboratories, Nestle India, Hindalco Industries, Apollo Tyres, Birlasoft समेत कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड पर कारोबार करेंगे. वहीं Kaynes Technology India का शेयर आज भी F&O बैन सूची में रहेगा.

इसे भी पढ़ें- नहीं थम रही इस स्टॉक में तेजी, 6 महीने में 52% भागे शेयर, आशीष कचोलिया ने भी लगाया है पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

3 महीने में 135% उछला यह ट्रांसफॉर्मर स्टॉक, जीरो कर्ज और बड़े एक्सपेंशन प्लान से बढ़ा भरोसा, रखें नजर

CRISIL ने रेखा झुनझुनवाला को किया मालामाल, एक दिन में ₹69.52 करोड़ बढ़ी दौलत, डिविडेंड की खबर से दौड़ा शेयर

मार्केट में तेजी से आगे बढ़ रही हैं ये 4 गोल्ड ज्वेलरी कंपनियां, शेयरों पर रखें नजर; ग्रोथ का फ्यूचर शानदार!

BofA Securities का बड़ा दांव! नई लिस्टेड कंपनी के खरीदे लाखों शेयर, रॉकेट की रफ्तार से भागा स्टॉक

Q1 बिजनेस अपडेट ने भरी रफ्तार, Kalyan Jewellers में 11% से ज्यादा की आई तेजी, रडार पर रखें स्टॉक

बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24000 के ऊपर; कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑटो शेयरों में खरीदारी