Dixon Technologies पर Emkay बुलिश, कमजोर Q4 के बावजूद BUY रेटिंग बरकरार; जानें कितना मिल सकता है रिटर्न?
कंपनी ने कहा कि मोबाइल बिजनेस में PLI स्कीम का फायदा खत्म होने से EBITDA मार्जिन पर करीब 0.6 फीसदी का असर पड़ सकता है. हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी और आगे चलकर बैकवर्ड इंटीग्रेशन से इसका कुछ असर कम होगा.
ब्रोकरेज हाउस Emkay Global Financial Services ने Dixon Technologies पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है, हालांकि कंपनी के Q4FY26 नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे. ब्रोकरेज ने स्मार्टफोन बिजनेस में सुस्ती और PLI फायदे खत्म होने के असर को देखते हुए FY27 और FY28 के अनुमान घटाए हैं, लेकिन मजबूत कैश फ्लो, बेहतर रिटर्न रेशियो और लंबी अवधि की ग्रोथ संभावनाओं के चलते कंपनी पर भरोसा बनाए रखा है. बुधवार को Dixon Technologies का शेयर 7.69 फीसदी की तेजी के साथ 10,918 रुपये पर कारोबार करता दिखा.
Q4 में रेवेन्यू ग्रोथ रही कमजोर
Dixon Technologies ने Q4FY26 में केवल 2 फीसदी सालाना रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की. हालांकि मोबाइल फोन बिजनेस में तिमाही आधार पर 8.5 फीसदी सुधार देखने को मिला, जिसकी मुख्य वजह बेहतर ASP यानी Average Selling Price रही. दूसरी ओर टेलीकॉम बिजनेस में सालाना आधार पर करीब 50 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज हुई, जिससे कुल प्रदर्शन पर दबाव बना रहा.
कंपनी का EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 3.9 फीसदी पर स्थिर रहा.
स्मार्टफोन बिजनेस पर क्या है कंपनी का आउटलुक?
पिछले 6 महीनों में मांग कमजोर रहने के बाद अब मोबाइल इंडस्ट्री में मांग और सप्लाई की स्थिति धीरे-धीरे स्थिर होती दिख रही है. हालांकि Dixon ने FY27 के लिए स्मार्टफोन वॉल्यूम गाइडेंस घटा दिया है. कंपनी अब FY27 में करीब 3.3 करोड़ यूनिट स्मार्टफोन वॉल्यूम का अनुमान लगा रही है, जबकि पहले यह अनुमान 6 से 6.5 करोड़ यूनिट का था. इसके बावजूद कंपनी को उम्मीद है कि बढ़ती कंपोनेंट कीमतों के चलते ASP बेहतर रहेगा और इसी वजह से मोबाइल बिजनेस का रेवेन्यू 12-15 फीसदी तक बढ़ सकता है. कुल FY27 रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान करीब 15 फीसदी रखा गया है और कंपनी लगभग 56,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य देख रही है.
PLI खत्म होने से मार्जिन पर दबाव
कंपनी ने कहा कि मोबाइल बिजनेस में PLI स्कीम का फायदा खत्म होने से EBITDA मार्जिन पर करीब 0.6 फीसदी का असर पड़ सकता है. हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी और आगे चलकर बैकवर्ड इंटीग्रेशन से इसका कुछ असर कम होगा. Dixon का मानना है कि FY28 से कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने के बाद मार्जिन में 40-50 बेसिस पॉइंट तक सुधार देखने को मिल सकता है.
IT Hardware बिजनेस में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद
कंपनी को FY27 में IT Hardware बिजनेस से बड़ी उम्मीदें हैं. मजबूत ऑर्डर बुक और कई बड़े क्लाइंट्स की वजह से कंपनी को इस बिजनेस का रेवेन्यू FY27 में करीब 3 गुना बढ़ने की उम्मीद है. इसके अलावा, कंपनी हाई मार्जिन इंडस्ट्रियल EMS बिजनेस में भी एंट्री की तैयारी कर रही है. मैनेजमेंट के मुताबिक इस सेगमेंट में कुछ बड़े M&A अवसर मौजूद हैं और FY27 के दौरान इनमें से कुछ डील पूरी हो सकती हैं.
Vivo JV को लेकर बड़ा अपडेट
कंपनी मैनेजमेंट ने कहा कि Vivo के साथ जॉइंट वेंचर को लेकर मंजूरी जल्द मिल सकती है. बाजार इस अपडेट को कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत मान रहा है क्योंकि इससे आने वाले समय में बिजनेस स्केल और ऑर्डर बुक मजबूत हो सकती है.
Emkay ने घटाया EPS अनुमान
ब्रोकरेज ने स्मार्टफोन वॉल्यूम कम रहने, Vivo से फिलहाल कोई वॉल्यूम न मिलने, PLI फायदा खत्म होने और बैकवर्ड इंटीग्रेशन में देरी को देखते हुए FY27 और FY28 के EPS अनुमान में 27-29 फीसदी तक कटौती की है. इसके साथ ही Emkay ने Dixon Technologies का DCF आधारित टारगेट प्राइस करीब 18 फीसदी घटाकर 12,500 रुपये कर दिया है, जो पहले 15,200 रुपये था.
वहीं, HDFC Securities ने इसके शेयरों के लिए 10,560 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
फिर भी BUY रेटिंग क्यों बरकरार?
ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा चुनौतियों के बावजूद कंपनी की फंडामेंटल स्थिति मजबूत बनी हुई है. Dixon के पास मजबूत कैश फ्लो, 25 फीसदी से ज्यादा रिटर्न रेशियो और नेगेटिव वर्किंग कैपिटल साइकिल जैसी मजबूतियां हैं. इसी वजह से Emkay ने शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है और लंबी अवधि में कंपनी के बिजनेस आउटलुक को सकारात्मक बताया है.
इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद सोने और चांदी के ETF में 15 फीसदी तक की तेजी, सबसे अधिक उछला ये फंड
इस स्टॉक में बंपर रैली! 9 फीसदी से ज्यादा चढ़े शेयर, Q4 में बढ़ा मुनाफा; जानें आगे क्या है कंपनी का आउटलुक?
एक तरफ मेटल शेयरों में रैली, दूसरी ओर ज्वेलरी स्टॉक्स में कोहराम! सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी से बड़ी उथल-पुथल!
